बिग ब्रेकिंग : लैलूँगा क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा…

लैलूँगा क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा…


रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा
रायगढ़ में KTM बाईक सवार सूचना बोर्ड से टकराए : युवती की हुई मौत युवक घायल,

पत्थलगांव से लैलूंगा घूमने आए थे, वापसी के दौरान हुआ हादसा


युवती की हुई मौत युवक घायल, पत्थलगांव से लैलूंगा घूमने आए थे, वापसी के दौरान हुआ हादसा

मृतका की मां के शिकायत के बाद पुलिस मामले में अपराध कायम कर आगे की कार्रवाई में जूटी

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक सड़क दुर्घटना घटित हुई है। जिसमें पत्थलगांव क्षेत्र से लैलूंगा घूमने आए युवक-युवती तेज रफ्तार KTM बाईक समेत रोड किनारे सूचना बोर्ड से टकरा गए। इससे युवती की मौत हो गई और युवक घायल हो गया। घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।


मिली जानकारी के मुताबिक पत्थलगांव क्षेत्र के चिडरापारा में रहने वाली मोनिका लकड़ा 18 साल गुरूवार को अपने दोस्त प्रीतम केरकेट्टा 21 साल के साथ केटीएम बाईक पर सवार होकर लैलूंगा की ओर घूमने आए थे। दोपहर में दोनों वापस घर जा रहे थे।

तभी सलखिया गांव के पास मेन रोड पर सामने से आ रही ट्रक के कारण धूल उड़ने से प्रीतम को सामने कुछ नजर नहीं आया और तेज रफ्तार केटीएम बाईक समेत दोनों युवक युवती सड़क किनारे लगे लोहे के सूचना बोर्ड से टकरा गए।

युवती के सिर व चेहरे पर गंभीर चोट पहुंची थी, जिसके कारण उसकी मौत हो गई

युवती के सिर व चेहरे पर गंभीर चोट पहुंची थी, जिसके कारण उसकी मौत हो गई
रायगढ़ अस्पताल लाने से पहले हो गई मौत इससे दोनों बाईक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की यहां भीड़ इक्ट्ठा हो गई और मामले की सूचना पुलिस को देते हुए किसी तरह उन्हें लैलूंगा अस्पताल पहुंचाया। युवती की गंभीर हालत को देखते हुए डाॅक्टरों ने उसे मेडिकल काॅलेज अस्पताल रायगढ़ रिफर कर दिया, लेकिन उसे रायगढ़ अस्पताल लाने वाले थे कि युवती की मौत हो गई।

युवक का ईलाज जारी घायल युवक को लैलूंगा अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी जब मृतका की मां अंजेला लकड़ा को हुई तो उसने लैलूंगा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया और बताया कि वह अपने जीजा के साथ मजदूरी करने के लिए गई थी। तभी उसे घटना की जानकारी हुई। फिलहाल पुलिस मामले में पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

विद्यार्थी स्वयं बनाएंगे प्रश्न बैंक, सफलता खुद लिखेंगे” बीईओ बसंत चतुर्वेदी की प्रेरणादायक पहल ‘मेरी तैयारी–मेरी सफलता अभियान’ से बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम...

जिला जांजगीर चांपा बम्हनीडीह। शिक्षा केवल परीक्षा पास करने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और सफलता की मजबूत नींव है। इसी...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

राज्यपाल ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत कलेक्टोरेट परिसर में लगाया बादाम का पौधा कहा-प्रकृति संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली ही सुरक्षित...

रायगढ़ - राज्यपाल रमेन डेका ने जिला कलेक्टोरेट परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया। उन्होंने अपनी माता स्वर्गीय चंपावती...