spot_img
spot_img

निर्दलीय चुनाव लड़ रही मां के लिए बेटे ने दोस्तों के मिलकर साथ मोर्चा संभाला ,  मिल रहा भरपूर समर्थन … जीत की तरफ बढ़ती चारपाई

वार्ड नंबर 26 से किरण दुबे का जारी है जनसंपर्क अभियान, वार्ड वासियों का मिल रहा है जनसमर्थन

किरण के जनसेवा,विकास अंतिम छोर तक करने के फैसले को एक नई उम्मीद की किरण मानकर सराह रही है जनता

spot_img
spot_img
spot_img

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

निर्दलीय चुनाव लड़ रही मां के लिए बेटे ने दोस्तों के मिलकर साथ मोर्चा संभाला ,  मिल रहा भरपूर समर्थन … जीत की तरफ बढ़ती चारपाई

वार्ड नंबर 26 से किरण दुबे का जारी है जनसंपर्क अभियान, वार्ड वासियों का मिल रहा है जनसमर्थन

किरण के जनसेवा,विकास अंतिम छोर तक करने के फैसले को एक नई उम्मीद की किरण मानकर सराह रही है जनता

रायगढ़ / राजनीतिक सियासी पारा अपने चरम स्तर में है। नामांकन के बाद चुनाव- प्रचार में प्रमुख राजनीतिक दल के नेताओं से लेकर निर्दलीय उम्मीदवार भी एड़ी- चोटी का दमखम लगा रहे है। जीत के लिए हर सियासी गुना-भाग कर रहे है।

इस बीच वार्ड नंबर 26 में चारपाई छाप से निर्दलीय प्रत्याशी किरण दुबे धुंआधार जनसंपर्क अभियान जारी है। जनसम्पर्क में अपनी मां को जीत दिलाने वार्ड विकास के लिए मजबूती की कदम उठाने का नारा लेकर युवा छात्र पुत्र भी अपने  वार्ड के दोस्तों के साथ कदमताल करते हुए प्रचार प्रसार, झंडा बैनर लेकर पूरी उर्जा झोंक दिया है। मां बेटे की प्रचार और मिलनसार छवि राजनीतिक दलों और आम जनता के बीच चर्चाओं का माहौल गर्म कर रख दिया है।
दरअसल वार्ड क्रमांक 26 के आरक्षण च्रक के बाद  सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित हो गया। वार्ड में  किरण दुबे लंबे समय से वार्ड की सेवा सामजिक तौर पर हर मोर्चे में रहकर करते रही हैं। जिसके चलते वार्ड वासियों की मांग पर वे पहले तो भाजपा से टिकट की मांग की, चूंकि टिकट नही मिलने पर महिलाओं की अपेक्षा अनुसार निर्दलीय प्रत्याशी (चारपाई छाप)  के तौर पर चुनावी मैदान में आ गई।

इन दिनों वार्ड में प्रचार- प्रसार का दौर घर – घर चल रहा है। जिसमे किरण भी किसी से कमतर नही है,वह भी अपने  सरल स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा, मिलनसरिता के चलते व्यापक स्तर में जनसपंर्क में  जनता का आशीर्वाद लेने में जुट गई है। जिसके चलते वार्ड के  सभी घरों में खासकर महिला वर्ग में लोकप्रिय बनी हुई है।
इधर वार्ड की बहू होने से यह प्रभाव भी गहरा पड़ रहा है।
किरण के पक्ष में महिला समूह के अलावा युवा वर्ग बड़ी सादगी के साथ जुटे हुए है।
देखा जाए तो किरण दुबे के परिवार से कोई भी राजनीति से सरोकार नही रखता हैं। राजनीति से दूर रहने वाली पारिवारिक बैकग्राउंड से ताल्लुक है। जिसमे किरण अपने नाम स्वरूप जन सेवा की भावना लेकर,विकास अंतिम छोर तक करने के फैसले को एक नई उम्मीद की किरण मानकर जनता द्वारा सराहा जा रहा है। बहरहाल उक्त वार्ड में निवर्तमान कांग्रेस के पार्षद पिंकी यादव, भाजपा से राजेंद्र ठाकुर के साथ त्रिकोणीय मुकाबला हैं।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

गोटिया परिवार छिंदपुर में संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत कथा ज्ञान यज्ञ, मां कात्यायनी की महिमा का हुआ वर्णन व भाजपा नेता चुलेश्वर राठौर ने...

कोरबा । शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर छिंदपुर में गोटिया परिवार द्वारा राम सिंह राठौर की धर्मपत्नी रजनी देवी राठौर के निवास स्थान...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS

Raigarh News: चपले शासकीय महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता शिविर, 9 युवाओं ने पंजीयन के लिए किया आवेदन

विद्यार्थियों को फॉर्म-6, मतदाता पंजीयन प्रक्रिया और ECI Net मोबाइल ऐप की दी गई जानकारी, शत-प्रतिशत मतदान का दिलाया संकल्प रायगढ़, 15 अक्टूबर 2026। जिले...