spot_img
Saturday, February 14, 2026
Saturday, February 14, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

ग्राम पंचायत कुंजारा में नवनिर्वाचित सरपंच सुषमा भगत सहित पंचों ने ली शपथ, ग्रामीण विकास का लिया संकल्प…

शिक्षा को बढ़ावा देते हुए सरपंच सुषमा भगत ने विद्यार्थियों को अच्छे अंक प्राप्त करने पर हर वर्ष देंगे प्रोत्साहन राशि और प्रमाण पत्र

ग्राम पंचायत कुंजारा में नवनिर्वाचित सरपंच सुषमा भगत सहित पंचों ने ली शपथ, ग्रामीण विकास का लिया संकल्प…

शिक्षा को बढ़ावा देते हुए सरपंच सुषमा भगत ने विद्यार्थियों को अच्छे अंक प्राप्त करने पर हर वर्ष देंगे प्रोत्साहन राशि और प्रमाण पत्र

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा
लैलूंगा।ग्राम पंचायत कुंजारा में नवनिर्वाचित सरपंच और पंचों का शपथ ग्रहण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। नवनिर्वाचित सरपंच सुषमा भगत के साथ पंचायत के 16 पंचों ने भी विधिवत शपथ ली। सभी जनप्रतिनिधियों ने गांव के समग्र विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने का संकल्प लिया।

शपथ ग्रहण करने वालों में देवन्ती किशोर पैंकरा, गुलापी बाई पैंकरा, दादर भगत, पूजा पैंकरा, संजीव प्रधान, जानकी बाई चौहान, राजेश कुमार विश्वाल, संतोषी महंत, मुकेश कुमार महंत, जगसाय पैकरा, सतमती पैंकरा, सरीता पैंकरा, चम्पा प्रधान, सिपेट राउत, जयमंगल भगत और लालकुमारी मुण्डा शामिल रहे।

शपथ ग्रहण समारोह में पंचायत क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक, ग्रामीणजन, सामाजिक कार्यकर्ता एवं अधिकारी भी उपस्थित रहे। सरपंच सुषमा भगत ने कहा कि पंचायत की प्राथमिकता गांव में साफ-सफाई, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना होगा। उन्होंने सभी पंचों के साथ मिलकर पारदर्शिता और ईमानदारी से विकास कार्य करने का भरोसा दिलाया।

पंचों ने भी ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि गांव के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, महिलाओं के सशक्तिकरण और कृषकों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने नव निर्वाचित प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए पंचायत के विकास में सहयोग करने का आश्वासन दिया। समारोह में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

ऑपरेशन मुस्कान में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता — झांसी (उ.प्र.) से लापता बालिका बरामद, आरोपी गिरफ्तार शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर...

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा ऑपरेशन मुस्कान में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता — झांसी (उ.प्र.) से लापता बालिका बरामद, आरोपी गिरफ्तार शादी का...
Latest
ऑपरेशन मुस्कान में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता — झांसी (उ.प्र.) से लापता बालिका बर... खरसिया के हमालपारा में उठाईगिरी का खुलासा — 24 घंटे के भीतर दो चोर गिरफ्तार, नगद... लैलूँगा में दिव्यांगजन एवं वृद्धजनों के लिए विशेष शिविर आयोजित, सैकड़ों हितग्राहि... रेलवे स्टेशन के बाहर मारपीट की घटना के चंद घंटे के भीतर चार आरोपी गिरफ्तार — कोत... तमनार जल समूह का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, कार्यों में प्रगति लाने के दिए निर्दे... वनांचल की बेटियों को मिलेगी नई उड़ान, लैलूँगा के कुंजरा में खुलेगा एएनएम नर्सिंग... लैलूँगा प्रेस क्लब अध्यक्ष चन्द्रशेखर जायसवाल ने किए शिर्डी साई बाबा के दर्शन, प... श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में हर बाइक पर निःशुल्क फुल प्रोटेक्शन पैक...किय... लैलूँगा में हाईटेक खेती का बिगुल! कुंजारा रोपणी में वैज्ञानिक ने दिया ताबड़तोड़ ... लैलूँगा में हाईटेक खेती का बिगुल! कुंजारा रोपणी में वैज्ञानिक ने दिया ताबड़तोड़ ...