लैलूँगा : के ग्राम जामबहार में पुलिस की गांजा रेड कार्रवाई… पढ़िए पूरी खबर

लैलूंगा के ग्राम जामबहार में पुलिस की गांजा रेड कार्रवाई, 9 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


    3 मार्च, रायगढ़। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन पर जिले में गांजा तस्करों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए पुलिस टीम को सफलता हासिल हुई है। लैलूंगा थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने ग्राम जामबहार में दबिश देकर 9 किलो गांजा जब्त किया। इस कार्रवाई में आरोपी गोजाराम यादव (50) को गिरफ्तार किया गया, जो ओडिशा से गांजा लाकर बेचने की फिराक में था। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत ₹90,000 आंकी गई है। 

        पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के निर्देश पर साइबर सेल और थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के सख्त निर्देश दिए गए थे। इसी कड़ी में मुखबिर से सूचना मिली कि गोजाराम यादव गांजा छिपाकर बिक्री के लिए रखे हुए है। इस पर लैलूंगा थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश दी। 

       पुलिस टीम ने गवाहों की मौजूदगी में आरोपी के टिकरा पैरावट की तलाशी ली। वहां 9 पैकेट गांजा (प्रत्येक 1 किलो) बरामद हुआ, जिसे आरोपी ने ओडिशा से लाने की बात कबूली। इसके बाद गोजाराम यादव पर NDPS एक्ट की धारा 20(B) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

       एसपी श्री दिव्यांग पटेल के निर्देशन तथा डीएसपी साइबर सेल श्री अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन पर इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े, सहायक उप निरीक्षक चंदन सिंह नेताम, प्रधान आरक्षक नंद कुमार पैंकरा, संतकुमार केंवट, सुरेश मिंज, साइबर सेल से प्रधान आरक्षक दुर्गेश सिंह, बृजलाल गुर्जर, आरक्षक प्रशांत पंडा, महेश पंडा और विक्रम सिंह की अहम भूमिका रही। 

     रायगढ़ पुलिस की आम जनता से अपील है कि अगर कहीं भी अवैध नशे का कारोबार हो रहा है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

24 जून को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होगी विशेष ग्राम सभाप्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की प्रतीक्षा सूची का होगा सार्वजनिक वाचन और सत्यापन

रायगढ़, 20 जून 2026/ कलेक्टर के निर्देश पर जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 24 जून 2026 को विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

24 जून को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होगी विशेष ग्राम सभाप्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की प्रतीक्षा सूची का होगा सार्वजनिक वाचन और सत्यापन

रायगढ़, 20 जून 2026/ कलेक्टर के निर्देश पर जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 24 जून 2026 को विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया...