spot_img
Tuesday, April 7, 2026
Tuesday, April 7, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

लैलूँगा जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत, राजा देवेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में बनी सरकार

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

लैलूँगा जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत, राजा देवेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में बनी सरकार

लैलूँगा।लैलूँगा जनपद पंचायत में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। राज्यसभा सांसद राजा देवेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में हुए इस चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। ज्योति भगत को अध्यक्ष एवं मनोज अग्रवाल (सूखन) को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा के पक्ष में माहौल स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के समर्थन से पार्टी के उम्मीदवारों ने भारी मतों से जीत दर्ज की। भाजपा की इस जीत को संगठन की मजबूत रणनीति और जनसंपर्क अभियान का परिणाम माना जा रहा है।

राज्यसभा सांसद राजा देवेंद्र प्रताप सिंह ने इस जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह विजय क्षेत्र की जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार गांवों के विकास और जनकल्याण की योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया और विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी। ज्योति भगत और मनोज अग्रवाल ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

तीन माह का खाद्यान्न एकमुश्त वितरण की तैयारी

15 अप्रैल तक अग्रिम भंडारण पूर्ण करने के निर्देश665 उचित मूल्य दुकानों में होगा सुचारु वितरणखाद्यान्न भंडारण एवं वितरण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजितसमन्वय...
Latest
तीन माह का खाद्यान्न एकमुश्त वितरण की तैयारी
खाद माफियाओं पर कृषि विभाग का छापा! खरीफ 2026-27 से पहले लैलूँगा में मची हड़कंप ... विश्व स्वास्थ्य दिवसस्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लें- मुख्यमंत्री विष्णु देव... मुख्यमंत्री साय से आस्ट्रेलिया के महावाणिज्य दूत बर्नार्ड लिंच ने की सौजन्य मुला... इंसानियत हुई शर्मसार, राजधानी में गाय के साथ कुकर्म, वीडियो वायरल होने के बाद बज... बस्तर 2.0 की शुरुआत: मुख्यमंत्री साय ने पीएम मोदी को दिया आमंत्रण, विकास का ब्लू... CG : जल विभाग में कुर्सियों का बदलाव, शंकर ठाकुर को अहम जिम्मेदारी, कई मुख्य अभि... CG – भिलाई स्टील प्लांट में भीषण धमाका! टरबाइन ब्लास्ट से दहला प्लांट, मची अफरा-... लैलूंगा पुलिस ने किया उड़ीसा कनेक्शन से गांजा सप्लाई का खुलासा — कोतवाली पुलिस क... जिला जांजगीर-चांपा
प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल का पत्रकारों ने किया आत...