spot_img
Tuesday, February 10, 2026
Tuesday, February 10, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

घरघोड़ा जनपद पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित जनपद सदस्यों ने लिया शपथ

जनपद पंचायत सीईओ विनय चौधरी ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

सांसद रायगढ़ राधेश्याम राठिया विधायक लालजीत राठिया के आतिथ्य में समारोह हुआ संपन्न

घरघोड़ा जनपद पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित जनपद सदस्यों ने लिया शपथ

जनपद पंचायत सीईओ विनय चौधरी ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

सांसद रायगढ़ राधेश्याम राठिया विधायक लालजीत राठिया के आतिथ्य में समारोह हुआ संपन्न

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


आज घरघोड़ा जनपद पंचायत परिसर में सादगीपूर्ण वातावरण में  त्रिस्तरीय चुनाव में जीते हुए नव निर्वाचित जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष जनपद सदस्यों के लिए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था ।

कार्यक्रम कि शुरुवात मुख्य अतिथि रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया ने छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र के सामने दीपक जलाकर किया। ततपश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया विशिष्ट अतिथि धरमजयगढ़ विधायक लालाजीत सिंह राठिया , भाजपा जिला अध्यक्ष अरुणधर दीवान का  जनपद सीईओ विनय चौधरी ने पुष्प गुच्छा देकर स्वागत किया। साथ ही जनपद पंचायत के अधिकारी कर्मचारियों ने नव निर्वाचित सदस्यों का भी पुष्प गुच्छ से स्वागत किया ।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी घरघोड़ा विनय चौधरी ने सर्व प्रथम नव निर्वाचित जनपद अध्यक्ष सहनू पैंकरा को गोपनीयता कि शपथ दिलाई बाद उपध्यक्ष संजय अग्रवाल और अन्य नव निर्वाचित जनपद सदस्यों को पद एवं गोपनीयता कि शपथ दिलाई।

रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया ने सबसे पहले नव निर्वाचित जनपद सदस्यों को जीत की बधाई दी आगे कहा कि शपथ ग्रहण समारोह को ऐतिहासिक दिन बताया है नव निर्वाचित जनपद सदस्यों को केंद्र और प्रदेश की जन कल्याणकारी योजना को घर घर तक पहुंचाने की बात कही है साथ ही  धरमजयगढ़ विधायक से लोकसभा क्षेत्र बड़ा होने के कारण सहयोग करने को कहा।  जिससे हम दोनों मिलकर क्षेत्र के विकास के सतत प्रयास करेंगे और विकास को नई ऊंचाई दे सके ।
कार्यक्रम में रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया धरमजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया जिला पंचायत सदस्य मुरली राठिया भाजपा जिला अध्यक्ष अरुणधर दीवान अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद मंडल अध्यक्ष राजेश पटेल नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी जनपद पंचायत क्षेत्र के नव निर्वाचित जनपद सदस्य घरघोड़ा नगर पंचायत के पार्षद गण जनपद अधिकारी कर्मचारी के साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिक शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बने।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

भ्रष्टाचार पर ‘मेहरबान’ तमनार सीईओ ! साहब को RTI ज्ञान नहीं या गुनाहगारों को बचाने की है बड़ी सेटिंग ?

भ्रष्टाचार पर 'मेहरबान' तमनार सीईओ ! साहब को RTI ज्ञान नहीं या गुनाहगारों को बचाने की है बड़ी सेटिंग ?जहाँ अपील भी बन जाए...
Latest
भ्रष्टाचार पर 'मेहरबान' तमनार सीईओ ! साहब को RTI ज्ञान नहीं या गुनाहगारों को बचा... 🚨 वायरल वीडियो पर सख्त एक्शन — एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर दो गुट के मारप... लैलूँगा में आधार सेंटर नियम विरुद्ध संचालन से मचा हड़कंप!

शासकीय भवन छोड़...
लैलूँगा में आधार सेंटरों पर खुली लूट!

शासकीय दर 75-125, वसूली डबल—ग्रामीण...
➡️ होटल संचालिका से ट्रेलर हड़प कर वाहन के डाला को बेचा, घरघोड़ा पुलिस ने दो आरो... श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में बजाज बाइक पर शानदार ऑफर... सुनकर दौड़े चले आए... गुरुकुल आश्रम सलखिया में गौ सेवा संगम अंतर्गत व्याख्यान के साथ जिला स्तरीय गौ वि... वीबी जी राम जी से ग्रामीण रोजगार को मिलेगी नई दिशा, बनेगा विकसित भारत
➡️ सामुदायिक पुलिसिंग को मिली नई मजबूती, एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में छा... पशु तस्करी पर सख्त प्रहार, गौवंश की तस्करी करते 03 आरोपी रंगेहाथ पकड़े गए