spot_img
Tuesday, April 7, 2026
Tuesday, April 7, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

लैलूंगा रोड पर गांजा बेचने पहुंचे युवक को घरघोड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 किलो से अधिक मादक पदार्थ जब्त

लैलूंगा रोड पर गांजा बेचने पहुंचे युवक को घरघोड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 किलो से अधिक मादक पदार्थ जब्त

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


     5 अप्रैल, रायगढ़।  घरघोड़ा पुलिस ने शुक्रवार की शाम गांजा तस्करी की साजिश को नाकाम करते हुए मुखबिर की सूचना पर लैलूंगा रोड से एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से करीब 3 किलो मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहन यादव पिता गोविन्द यादव उर्फ गोविन्दो, उम्र 36 वर्ष, निवासी जमरागी डी थाना धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ के रूप में हुई है।
           थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन बैस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति थैला में गांजा लेकर लैलूंगा रोड होते हुए शहर की ओर ग्राहक की तलाश में पैदल आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर लैलूंगा रोड पर थाना मुख्य गेट के सामने संदिग्ध को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपने पास मादक पदार्थ गांजा होना स्वीकार किया, जिसे वह बिक्री के उद्देश्य से लाया था। गवाहों की उपस्थिति में जब आरोपी की तलाशी ली गई, तो उसके पास रखे थैले में तीन पैकेट में कुल 3.046 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 15,000 रुपये है।
      आरोपी के खिलाफ थाना घरघोड़ा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक विल्फ्रेड मसीह, आरक्षक आशिक पन्ना, प्रदीप तिग्गा की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ लगातार की जा रही कार्रवाई से क्षेत्र में नशे के सौदागरों में हड़कंप मचा हुआ है।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

लैलूंगा पुलिस ने किया उड़ीसा कनेक्शन से गांजा सप्लाई का खुलासा — कोतवाली पुलिस की  कार्रवाई में शराब तस्करी पकड़ी गई

गांजा-शराब रेड, और जब्ती — “ऑपरेशन आघात” में लगातार रायगढ़ पुलिस का एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तारलैलूंगा पुलिस ने किया उड़ीसा कनेक्शन से गांजा सप्लाई...
Latest
लैलूंगा पुलिस ने किया उड़ीसा कनेक्शन से गांजा सप्लाई का खुलासा — कोतवाली पुलिस क... जिला जांजगीर-चांपा
प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल का पत्रकारों ने किया आत...
लैलूँगा में 'सिस्टम' का सरेंडर ! कांग्रेसी विधायक का सदन में हल्लाबोल, भाजपा सरक... लैलूँगा : सर्व आदिवासी समाज रायपुर की बैठक में युवा अध्यक्ष शिवशंकर पैकरा अपनी ट... “छोटे कस्बे का बड़ा कमाल!”
लैलूँगा का TVS शो-रूम बना 2025-26 का बेस्ट डीलर रा...
आधार कार्ड के नाम पर लूट  लैलूँगा में अवैध वसूली से जनता परेशान, कलेक्टर से... BREAKING : रायपुर में थाना प्रभारियों के तबादले, कई TI इधर से उधर, देखें आदेश Train Cancelled: रेल यात्रियों को एक बार फिर होगी परेशानी, रद्द रहेगी 10 मेमू पै... CG : ट्रैफिक से राहत की तैयारी—प्रदेश में 9 बायपास सड़कों के लिए 448 करोड़ मंजूर ब्रेकिंग : राज्य सरकार का बड़ा फैसला, मेडिकल पीजी पाठ्यक्रम के लिए अध्यन अवकाश म...