Big breaking : मेला देखने आया युवक कि रफ्तार बाइक ने ली जान
बाईक चालक गंभीर

मेला देखने आया युवक कि रफ्तार बाइक ने ली जान
बाईक चालक गंभीर

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


धरमजयगढ़-कापू मुख्य मार्ग पर शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद रायगढ़ अस्पताल रेफर किया गया है।घटना नकना गांव के पास की है, जहां सीतापुर निवासी अजय कुमार (उम्र लगभग 42 वर्ष) अपने कुछ साथियों के साथ नकना गांव में आयोजित मेले में शामिल होने आया था। जानकारी के अनुसार, अजय कुमार ने अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी कर दी थी और मुख्य सड़क पर पैदल चलते हुए मेला स्थल की ओर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अजय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे में शामिल बाइक सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल धरमजयगढ़ अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रायगढ़ रेफर किया गया। सूचना मिलने पर धरमजयगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है। यह घटना एक बार फिर से तेज रफ्तार वाहनों की लापरवाही की दर्दनाक तस्वीर पेश करती है, जिसमें एक निर्दोष व्यक्ति को अपनी जान गंवानी पड़ी।पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है और हादसे के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ पहुंचे हाईकोर्ट के जस्टिस सचिन सिंह राजपूत, न्यायालयों और जिला जेल का किया गहन निरीक्षण; बंदियों का भोजन चखकर परखी

दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण में न्यायालयों की कार्यप्रणाली का लिया जायजा, न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और बंदियों से किया सीधा संवाद रायगढ़। माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़,...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ पहुंचे हाईकोर्ट के जस्टिस सचिन सिंह राजपूत, न्यायालयों और जिला जेल का किया गहन निरीक्षण; बंदियों का भोजन चखकर परखी

दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण में न्यायालयों की कार्यप्रणाली का लिया जायजा, न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और बंदियों से किया सीधा संवाद रायगढ़। माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़,...