spot_img
Saturday, February 14, 2026
Saturday, February 14, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

लैलूंगा में सचिवों का एक दिवसीय भूख हड़ताल, मांगों को लेकर जताया विरोध

लैलूंगा में सचिवों का एक दिवसीय भूख हड़ताल, मांगों को लेकर जताया विरोध

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


लैलूंगा (रायगढ़): क्षेत्र के पंचायत सचिवों ने अपनी एक ही मांग शासकीय करण को लेकर एक दिवसीय भूख हड़ताल का आयोजन किया। यह आंदोलन ब्लॉक मुख्यालय लैलूंगा में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में सचिवों ने भाग लिया और अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया।

सचिवों ने बताया कि वे लंबे समय से सेवा शर्तों में सुधार, स्थायी नियुक्ति, वेतनमान में वृद्धि और कार्यभार में संतुलन जैसी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे थे पर सचिवो का अब एक ही मांग है शासकीय करण, लेकिन शासन और प्रशासन की ओर से अभी तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। इसी के विरोध में यह प्रतीकात्मक भूख हड़ताल की गई है।

प्रदर्शन कर रहे सचिवों का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया, तो आगे व्यापक आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यह केवल शुरुआत है और यदि शासन ने अनदेखी की तो आने वाले दिनों में दिल्ली जाकर जंतर मंतर में धरना पर्दशन कर आंदोलन करेंगे और प्रदेश स्तरीय रैली की भी योजना बनाई जाएगी।

सचिवों की इस पहल को स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों का भी समर्थन मिला है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस आंदोलन को कितनी गंभीरता से लेता है।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

कुर्रूभाठा में धूमधाम से मना दृष्टि एवं प्रवीण बंजारा का बर्थडे, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी से बना खास पल

कुर्रूभाठा में धूमधाम से मना दृष्टि एवं प्रवीण बंजारा का बर्थडे, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी से बना खास पल गृह ग्राम कुर्रूभाठा में दिनांक 13-02-2026...
Latest
कुर्रूभाठा में धूमधाम से मना दृष्टि एवं प्रवीण बंजारा का बर्थडे, जनप्रतिनिधियों ... ऑपरेशन मुस्कान में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता — झांसी (उ.प्र.) से लापता बालिका बर... खरसिया के हमालपारा में उठाईगिरी का खुलासा — 24 घंटे के भीतर दो चोर गिरफ्तार, नगद... लैलूँगा में दिव्यांगजन एवं वृद्धजनों के लिए विशेष शिविर आयोजित, सैकड़ों हितग्राहि... रेलवे स्टेशन के बाहर मारपीट की घटना के चंद घंटे के भीतर चार आरोपी गिरफ्तार — कोत... तमनार जल समूह का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, कार्यों में प्रगति लाने के दिए निर्दे... वनांचल की बेटियों को मिलेगी नई उड़ान, लैलूँगा के कुंजरा में खुलेगा एएनएम नर्सिंग... लैलूँगा प्रेस क्लब अध्यक्ष चन्द्रशेखर जायसवाल ने किए शिर्डी साई बाबा के दर्शन, प... श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में हर बाइक पर निःशुल्क फुल प्रोटेक्शन पैक...किय... लैलूँगा में हाईटेक खेती का बिगुल! कुंजारा रोपणी में वैज्ञानिक ने दिया ताबड़तोड़ ...