लैलूँगा में आशियान गैस एजेंसी के सामने खेत में निकला नाग – नागिन का जोड़ा, देखने उमड़ा जनसैलाब

लैलूँगा में आशियान गैस एजेंसी के सामने खेत में निकला नाग-नागिन का जोड़ा, देखने उमड़ा जनसैलाब

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


लैलूंगा।रायगढ़ ज़िले के लैलूँगा कस्बे में रविवार को एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला जब आशियान इंडेन गैस एजेंसी के सामने स्थित एक खेत में नाग-नागिन का जोड़ा मौसम का आनंद लेते नजर आया। जैसे ही लोगों की नजर इस दुर्लभ दृश्य पर पड़ी, देखते ही देखते वहाँ भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि नाग-नागिन का यूँ खुले मैदान में दिखना शुभ संकेत माना जाता है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाग-नागिन का जोड़ा खेत में आपस में लिपटा हुआ था और बड़ी ही शांत मुद्रा में एक-दूसरे के साथ समय बिता रहा था। यह दृश्य लगभग आधे घंटे तक चला, जिसे देखने के लिए आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचने लगे। कुछ लोगों ने मोबाइल से वीडियो और तस्वीरें भी खींची, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

लोगों में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ इसे प्राकृतिक प्रेम का प्रतीक मान रहे हैं तो कुछ लोग इसे किसी शुभ घटना का संकेत मानते हुए पूजा-पाठ करने की भी बात कर रहे हैं। फिलहाल नाग-नागिन का यह जोड़ा लैलूँगा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

24 जून को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होगी विशेष ग्राम सभाप्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की प्रतीक्षा सूची का होगा सार्वजनिक वाचन और सत्यापन

रायगढ़, 20 जून 2026/ कलेक्टर के निर्देश पर जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 24 जून 2026 को विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

24 जून को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होगी विशेष ग्राम सभाप्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की प्रतीक्षा सूची का होगा सार्वजनिक वाचन और सत्यापन

रायगढ़, 20 जून 2026/ कलेक्टर के निर्देश पर जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 24 जून 2026 को विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया...