तमनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई : पालीघाट में वाहन चेकिंग दौरान सात भारी वाहनों से अवैध आयरन पत्थर जब्त

तमनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पालीघाट में वाहन चेकिंग दौरान सात भारी वाहनों से अवैध आयरन पत्थर जब्त

  

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

  19 अप्रैल, रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशों के तहत जिले में सघन गश्त और निगरानी के दौरान तमनार थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात भारी वाहनों से अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे आयरन पत्थर को जब्त किया है। 16 अप्रैल की रात थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में पालीघाट चेकिंग पाइंट पर यह कार्रवाई की गई, जहां बिना वैध दस्तावेजों के खनिज परिवहन करते भारी वाहनों को रंगेहाथ पकड़ा गया।

          पुलिस ने आयरन ओरे से लदे सात ट्रकों को जब्त कर वाहन चालकों के विरुद्ध धारा 106(1) बीएनएसएस के अंतर्गत सभी वाहन चालकों पर पृथक-पृथक इस्तगासा की कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में निरीक्षक मोहन भारद्वाज के साथ प्रधान आरक्षक हेमन पात्रे, विपिन पटेल और आरक्षक भूपेश राठिया की अहम भूमिका रही।

पकड़े गए वाहन चालक और वाहन इस प्रकार हैं
1. नणेशन पी.के. (57 वर्ष), निवासी पैतन दुराई, तमिलनाडु, वाहन क्रमांक TN 88 J 5699
2. राजू (43 वर्ष), निवासी वाड़पड़ी, तमिलनाडु, वाहन क्रमांक TN 28 BA 6717
3. सुरेश (38 वर्ष), निवासी कलागुरची, तमिलनाडु, वाहन क्रमांक TN 88 L 1899
4. संजीत सिंह (38 वर्ष), निवासी राउरकेला, ओडिशा, वाहन क्रमांक OD 14 AF 3484
5. मधुसूदन साव (35 वर्ष), निवासी सरत पटना, ओडिशा, वाहन क्रमांक OD 14 AC 4061
6. अमेरिकन यादव (38 वर्ष), निवासी बड़खा राजपुर, बिहार, वाहन क्रमांक OD 14 T 6129
7. बलदेव राय (36 वर्ष), निवासी कटसा, बिहार, वाहन क्रमांक OD 14 Z 9046

         जिले में खनिजों के अवैध परिवहन, तस्करी और खनन गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखते हुए पुलिस की आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

पामगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में सुलझी राइस मिल चोरी, 8 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। पामगढ़ थाना क्षेत्र के चंडीपारा स्थित सिद्धि विनायक राइस मिल में हुई धान चोरी की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

बंदी संजय बघेल की मृत्यु प्रकरण : उपलब्ध साक्ष्यों एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस का पक्षडिजिटल एविडेंस के आधार पर एसएसपी शशि...

सीसीटीवी में कैद घटनाक्रम : थाना परिसर में आरोपित के साथ सामान्य एवं संवेदनशील व्यवहारपरिजनों की मौजूदगी में  गिरफ्तारी से जेल रवाना होने तक...