spot_img
spot_img

धान के खेत में छिपाकर रखी थी 70.02 लीटर अंग्रेजी शराब, कोरबी पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

spot_img
spot_img
spot_img

कोरबा। जिले में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी कोरबी, थाना पसान पुलिस ने मध्य प्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब गोवा व्हिस्की की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने धान के खेत में छिपाकर बिक्री के लिए रखी गई 389 नग शराब, कुल 70.02 लीटर, जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 13 अक्टूबर 2026 को पुलिस टीम देहात भ्रमण पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि अलगाडांड घोसारा निवासी धनसाय उर्फ धन्नू बिंझवार (45 वर्ष), पिता घूरसाय बिंझवार, अपने घर के पास स्थित धान के खेत में मध्य प्रदेश निर्मित गोवा व्हिस्की अंग्रेजी शराब बिक्री के लिए छिपाकर रखा है।

सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने आरोपी के खेत की तलाशी ली। तलाशी के दौरान खेत से 389 नग गोवा व्हिस्की शराब, कुल 70.02 लीटर, बरामद की गई। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं नीतीश सिंह तथा एसडीओपी कटघोरा विजय सिंह राजपूत के पर्यवेक्षण में की गई।

कार्रवाई में चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी, प्रधान आरक्षक संतोष सिंह (क्रमांक 199), आरक्षक संजय साहू, परमानंद दिवाकर, टंकेश्वर पटेल एवं रोशन पांडे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 0/026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल

युवक से मारपीट कर 1,500 रुपये और आईफोन 12 मिनी, युवती का मोटोरोला मोबाइल लूटा था; वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS