spot_img
spot_img

केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल

spot_img
spot_img
spot_img


युवक से मारपीट कर 1,500 रुपये और आईफोन 12 मिनी, युवती का मोटोरोला मोबाइल लूटा था; वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश जारी

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़


      रायगढ़, 14 अक्टूबर । केलो डेम के पास घूमने गए युवक-युवती से मारपीट कर मोबाइल और नगदी लूटने के मामले में कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस फरार आरोपी की पतासाजी में जुटी हुई है।

      घटना के संबंध में प्रार्थी सानू सारथी पिता सोहन सारथी, उम्र 22 वर्ष, निवासी जोगीडीपा, रायगढ़ ने दिनांक 12 अक्टूबर 2026 को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 11 अक्टूबर की शाम वह अपनी एक महिला मित्र के साथ बुलेट मोटरसाइकिल से केलो डेम घूमने गया था। शाम करीब 7:30 बजे जब दोनों वापस लौटने के लिए निकल रहे थे, तभी 3-4 अज्ञात युवक वहां पहुंचे और युवती को लेकर वहां घूमने पर सवाल करते हुए प्रार्थी के साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद आरोपियों ने प्रार्थी की जेब में रखे 1,500 रुपये, आईफोन 12 मिनी मोबाइल और उसकी महिला मित्र का मोटोरोला कंपनी का मोबाइल लूट लिया। वारदात के बाद आरोपी बुलेट मोटरसाइकिल की चाबी भी कहीं फेंककर फरार हो गए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 597/2026, धारा 115(2), 309(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

       मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह द्वारा सीएसपी राहुल उईके तथा कोतवाली पुलिस को शीघ्र आरोपियों की पतासाजी का निर्देश दिया गया । थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी ने एएसआई कोसो सिंह जगत एवं पुलिस स्टाफ के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने प्रार्थी, पीड़ित और गवाहों से पूछताछ कर आरोपियों के हुलिए की जानकारी जुटाई और संदिग्धों की पतासाजी शुरू की। त्वरित कार्रवाई के दौरान पुलिस ने *सोहेल अंसारी पिता मोहम्मद खुर्शीद अंसारी, उम्र 23 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर, रायगढ़ तथा रणवीर कुमार पिता मिथलेस भगत, उम्र 22 वर्ष, निवासी चेहराकला, थाना महुवा, जिला वैशाली (बिहार), हाल मुकाम उर्दना डीपापारा, रायगढ़* को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद कार्यपालिक दंडाधिकारी के समक्ष प्रार्थी से आरोपियों की पहचान संबंधी कार्रवाई कराई गई। आरोपियों ने मेमोरेंडम पर लूटे गए मोबाइल और नगदी रकम को फरार साथी के पास होना बताये हैं।

       कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में शामिल तीसरे आरोपी की तलाश जारी है तथा घटना के संबंध में आगे की विवेचना की जा रही है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Cricket News: भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच से पहले टिकटों की कालाबाजारी, HCA सदस्य के बेटे समेत 4 गिरफ्तार

हैदराबाद में मुफ्त मैच पास महंगे दाम पर बेचने का आरोप, पुलिस ने ‘NOT FOR SALE’ लिखे 11 पास किए जब्त हैदराबाद। भारत और वेस्टइंडीज...

CHHATTISGARH NEWS

Cricket News: भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच से पहले टिकटों की कालाबाजारी, HCA सदस्य के बेटे समेत 4 गिरफ्तार

हैदराबाद में मुफ्त मैच पास महंगे दाम पर बेचने का आरोप, पुलिस ने ‘NOT FOR SALE’ लिखे 11 पास किए जब्त हैदराबाद। भारत और वेस्टइंडीज...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई ऑपरेशन आघात के तहत 42 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त

कोतरारोड़ और पूंजीपथरा पुलिस ने दो गांवों में दी दबिश, एक युवक और एक महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई रायगढ़, 14 अक्टूबर...