धरमजयगढ़ पुलिस का जनचौपाल: ग्राम खम्हार और मिरीगुड़ा ग्रामीणों को अपराध, साइबर ठगी और यातायात नियमों पर किया जागरूक

धरमजयगढ़ पुलिस का जनचौपाल: ग्राम खम्हार और मिरीगुड़ा ग्रामीणों को अपराध, साइबर ठगी और यातायात नियमों पर किया जागरूक

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


रायगढ़, 20 अप्रैल 2025 — पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन और  पुलिस अनुविभागीय अधिकारी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा ग्राम खम्हार और मिरीगुड़ा में “पुलिस जन चौपाल” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को अपराध, साइबर ठगी, नशा, व यातायात नियमों को लेकर जागरूक किया गया।

    थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम ने चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और समाधान के सुझाव दिए। इसके साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और जनता के बीच समन्वय को मज़बूत करने की बात कही गई।

जन चौपाल में मुख्य बिंदुओं पर जागरूकता दी गई

1. यातायात नियमों का पालन — हेलमेट पहनने और सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील।
2. नाबालिगों से जुड़े अपराध — पॉक्सो एक्ट की जानकारी दी गई, जिससे लोग सतर्क रहें और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
3. साइबर क्राइम से बचाव — डिजिटल अरेस्ट, फेक लिंक, अनजान कॉल/रिक्वेस्ट और ऑनलाइन धोखाधड़ी से सतर्क रहने की समझाइश।
4. अवैध शराब बिक्री पर रोक— अवैध शराब न बेचने और नशे में वाहन न चलाने की सख्त हिदायत।
5. संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी पुलिस को दें — गांव में अजनबी, फेरीवाले या सोना-चांदी चमकाने के बहाने घूम रहे लोगों की सूचना पुलिस को देने की अपील।
6. ठगी से बचाव — ग्रामीणों को सस्ते सामान या लालच में आकर ठगों के झांसे में न आने की सलाह दी गई।

      चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और आश्वासन दिया कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देंगे। थाना प्रभारी द्वारा स्वयं का और बीट आरक्षकों का संपर्क नंबर भी ग्रामीणों से साझा किया गया। थाना प्रभारी द्वारा जागरूकता कार्यक्रम और सतत पेट्रोलिंग के माध्यम से लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। पुलिस टीम ग्रामीणों तक पहुंचकर सीधे संवाद कर रही है ताकि अपराधों को जड़ से रोका जा सके।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

जशपुर पुलिस द्वारा आयोजित “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा” थीम आधारित द्वितीय चरण की रील मेकिंग प्रतियोगिता के विजेताओं का किया गया सम्मान

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित रील मेकिंग प्रतियोगिता के...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

पूछापारा तालाब के पास जुआ खेलते 05 जुआरी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की जुआ रेड कार्रवाई

जुआ फड़ से 8,650 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश जब्त, जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई के साथ पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी पत्रकार...