लैलूँगा : आवास मित्र पर अवैध वसूली का आरोप, हर सर्वे पर हितग्राहियों से वसूल रहा ₹100

आवास मित्र पर अवैध वसूली का आरोप, हर सर्वे पर हितग्राहियों से वसूल रहा ₹100

लैलूँगा (रायगढ़): जनपद पंचायत लैलूँगा अंतर्गत ग्राम पंचायत खैर के आश्रित ग्राम गोड़ी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ आवास योजना के अंतर्गत सर्वे के दौरान हितग्राहियों से ₹100 प्रति सर्वे की अवैध वसूली का आरोप आवास मित्र डेविड प्रधान पर लगाया जा रहा है।

गाँव के कई हितग्राहियों का कहना है कि वे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर पाने की उम्मीद में आवास मित्र द्वारा मांगी जा रही राशि देने को मजबूर हैं। डेविड प्रधान प्रत्येक सर्वे के लिए ₹100 की मांग करता है, और ग्रामीणों द्वारा इस राशि को चुपचाप दे दिया जा रहा है, जिससे योजना का लाभ उठाया जा सके।

इस मामले में जब डेविड प्रधान से बात की गई, तो उसने कहा, “मुझे न तो जनपद पंचायत से और न ही ग्राम पंचायत से इस कार्य के लिए कोई मजदूरी दी जा रही है। रोजगार सहायक ने ही कहा था कि हितग्राहियों से ₹50 या ₹100 मांग लेना।”

यह बयान साफ तौर पर प्रशासनिक लापरवाही और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठाता है। अगर यह आरोप सही हैं, तो यह न केवल सरकारी योजना की छवि धूमिल करता है, बल्कि गरीबों के अधिकारों का खुला उल्लंघन भी है।

स्थानीय ग्रामीणों ने इस मामले की जाँच कराने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की माँग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर क्या कदम उठाता है और आवास योजना की पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए क्या ठोस कार्यवाही करता है।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने हाल ही में स्पष्ट निर्देश दिए थे कि प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए तथा भ्रष्टाचार में संलिप्त पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा था कि गरीबों के अधिकारों में सेंध लगाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

इनका कहना- जनपद सीईओ लैलूँगा
तुरंत जांच कर  सही पाया गया तो डेविड प्रधान को हटा कर दूसरे को नियुक्त किया जाएगा ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

24 जून को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होगी विशेष ग्राम सभाप्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की प्रतीक्षा सूची का होगा सार्वजनिक वाचन और सत्यापन

रायगढ़, 20 जून 2026/ कलेक्टर के निर्देश पर जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 24 जून 2026 को विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

24 जून को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होगी विशेष ग्राम सभाप्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की प्रतीक्षा सूची का होगा सार्वजनिक वाचन और सत्यापन

रायगढ़, 20 जून 2026/ कलेक्टर के निर्देश पर जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 24 जून 2026 को विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया...