प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण के तहत आवास प्लस सर्वे अब 15 मई तक

प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण के तहत आवास प्लस सर्वे अब 15 मई तक

रायपुर, 1 मई, 2025 – प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत चल रहे आवास प्लस 2024 सर्वेक्षण की समयसीमा अब 15 मई तक बढ़ा दी गई है। पूर्व में यह सर्वेक्षण 30 अप्रैल तक संचालित किया जाना था, लेकिन यह सुनिश्चित करने के लिए कि कोई भी पात्र हितग्राही योजना के लाभ से वंचित न रहे, भारत सरकार, ग्रामीण विकास विभाग द्वारा इसे 15 दिनों के लिए और विस्तारित किया गया है।
     इस संबंध में ग्रामीण विकास मंत्रालय ने सभी राज्य सरकारों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देशित किया है कि वे इस बढ़ी हुई समयसीमा के भीतर अपने-अपने क्षेत्रों में सभी पात्र ग्रामीण परिवारों की पहचान सुनिश्चित करें। सर्वेक्षण का कार्य आवास प्लस 2024 मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से किया जाना है, जिसमें स्वयं सर्वेक्षण (Self Survey) के मामलों की भी स्थानीय सर्वेक्षकों द्वारा पुष्टि करना आवश्यक होगा।
      उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि यह समय सीमा प्रदेश हित में अत्यंत आवश्यक थी, क्योंकि अनेक जिलों से जानकारी मिली थी कि कुछ पात्र परिवारों का डाटा अपलोड नहीं हो पाया है या पुष्टि की प्रक्रिया अधूरी रह गई है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने  निवेदन को गंभीरता से लेते हुए यह निर्णय लिया है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने सभी से अपील की है कि वे इस कार्य को अत्यधिक प्राथमिकता दें और सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र परिवार योजना के दायरे से बाहर न रह जाए।
    उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सबको आवास का सपना साकार हो रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे फील्ड स्तर पर नियमित निगरानी करें और गांव-गांव जाकर सर्वेक्षण कार्य को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराएं।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

शिष्यवृत्ति एवं अनुरक्षण मद में वृद्धि की मांग को लेकर छात्रावास अधीक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन

जिला जांजगीर  चाम्पा ,छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय छात्रावास अधीक्षक संघ, जिला इकाई जांजगीर चाम्पा द्वारा आज मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन सौंपकर छात्रावासों में...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

एसबीएम(जी) कार्यों की समीक्षा बैठक में प्रगति तेज करने के निर्देशएफएसटीपी संचालन, कचरा संग्रहण, यूजर चार्ज व लंबित डीबीटी प्रकरणों की हुई विस्तृत समीक्षा

रायगढ़, 10 जून 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के निर्देशानुसार आज अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं उप संचालक पंचायत  द्वारा जिले...