पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, कोतरारोड़ पुलिस ने हत्या के प्रयास के अपराध में आरोपी को किया गिरफ्तार

spot_img

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, कोतरारोड़ पुलिस ने हत्या के प्रयास के अपराध में आरोपी को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा



रायगढ़, 16 मई 2025 कोतरारोड़ थाना पुलिस ने एक युवक पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को घटना की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी योगेश्वर उर्फ जोगेश्वर कंवर (50 वर्ष), निवासी ग्राम कलमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

      घटना 14 मई की रात  की है जब कलमी डीपापारा निवासी रमेश यादव (38 वर्ष) ईंट-बालू सप्लाई के अपने कार्य के लिए दुकान जा रहा था। उसी दौरान रास्ते में गांव का ही जोगेश्वर कंवर, जो पहले से ही रंजिश रखता था, ने पहले गाली-गलौच किया और फिर बस्ती रोड पर दोबारा रास्ता रोककर लकड़ी के बेंट से सिर पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया।

       घटना के बाद रमेश यादव ने कोतरारोड़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 220/2025 के तहत धारा 109 BNS के अंतर्गत मामला दर्ज किया। जांच में जुटी टीम ने त्वरित दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण में धारा 296 और 351(1) BNS को भी जोड़ा गया।
आरोपी को मेडिकल परीक्षण के बाद विधिवत गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
     इस त्वरित कार्रवाई में थाना कोतरारोड़ के उप निरीक्षक जे. एक्का, सहायक उप निरीक्षक डी.पी. चौहान, प्रधान आरक्षक करूणेश राय और चंद्रेश पाण्डेय की सराहनीय भूमिका रही।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Seva Sankalp Abhiyan: रायगढ़ के टिनमिनी में आयुष चिकित्सा शिविर, 490 ग्रामीणों को मिला उपचार

Ayush Medical Camp: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड स्थित ग्राम टिनमिनी में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयुर्वेद एवं होम्योपैथी चिकित्सा शिविर...

CHHATTISGARH NEWS

Seva Sankalp Abhiyan: रायगढ़ के टिनमिनी में आयुष चिकित्सा शिविर, 490 ग्रामीणों को मिला उपचार

Ayush Medical Camp: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड स्थित ग्राम टिनमिनी में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयुर्वेद एवं होम्योपैथी चिकित्सा शिविर...

RAIGARH NEWS

किरोड़ीमल धर्मादा न्यास की भूमि पर काबिज लोगों के दस्तावेजों की जांच, उच्च स्तरीय समिति ने किया सत्यापन

जमीन के मूल दस्तावेजों का किया गया मिलान, सभी संबंधित व्यक्तियों को पक्ष रखने का मिला अवसर जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार होगी आगे...