WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

रायगढ़ पुलिस के तीन पुलिस अधिकारी हुए सेवानिवृत्त, एसपी कार्यालय में सेवानिवृत्तों की गरिमामय विदाई

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

रायगढ़ पुलिस के तीन पुलिस अधिकारी हुए सेवानिवृत्त, एसपी कार्यालय में सेवानिवृत्तों की गरिमामय विदाई

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

    रायगढ़, 31 मई। रायगढ़ जिला पुलिस में वर्षों तक सेवा देने के पश्चात अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर उप निरीक्षक जबेरियुस एक्का, सहायक उप निरीक्षक चंदन सिंह नेताम और अशोक राठिया शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर पुलिस कार्यालय में एक गरिमामय सेवा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती साधना सिंह, रक्षित निरीक्षक अमित सिंह, मुख्य लिपिक श्रीमती मनोरमा बहिदार सहित सेवानिवृत्त अधिकारीगण अपने परिजनों के साथ शामिल हुए।
        कार्यक्रम की शुरुआत में रक्षित निरीक्षक अमित सिंह ने सेवानिवृत्त अधिकारियों के सेवाकाल का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक जबेरियुस एक्का ने वर्ष 1989 से रायगढ़ में सेवा प्रारंभ कर जशपुर और सरगुजा जैसे जिलों में कार्य किया, और वर्ष 2023 में पुनः रायगढ़ आकर कोतरारोड़ थाने में पदस्थ रहे। सहायक उप निरीक्षक चंदन सिंह नेताम ने 1983 में रायगढ़ में भर्ती होकर बिलासपुर और रायगढ़ में लंबे समय तक सेवा दी तथा लैलूंगा थाने से सेवानिवृत्त हुए। वहीं, अशोक राठिया ने वर्ष 1987 में आरक्षक के रूप में सेवा शुरू कर क्रमिक पदोन्नति के पश्चात सहायक उप निरीक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने रायगढ़ के अलावा जांजगीर-चांपा जिले में भी सेवाएं दीं।
        पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों के कर्तव्यनिष्ठ कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें अनुशासित एवं जटिल प्रकरणों में मार्गदर्शक की भूमिका निभाने वाला बताया। उन्होंने तीनों सेवानिवृत्त अधिकारियों को शॉल, श्रीफल, प्रतीक चिन्ह व उपहार भेंटकर सम्मानित किया तथा GIS और FBF की प्रमाण-पत्र प्रतियां भी प्रदान कीं। श्री पटेल ने उनके स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना करते हुए कहा कि अब उन्हें अपने परिवार को वह समय देना चाहिए जो वर्षों तक पुलिस सेवा में देने के कारण संभव नहीं हो पाया।
          मुख्य लिपिक को पेंशन, ग्रेच्युटी जैसे लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए और कहा गया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर सेवानिवृत्त अधिकारी निःसंकोच संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर उपस्थित अन्य पुलिसकर्मियों ने तीनों अधिकारियों को फूलमालाएं पहनाकर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उपस्थित श्री चंदन सिंह नेताम की वृद्ध माता के प्रति विशेष सम्मान व्यक्त करते हुए पुलिस अधीक्षक ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर आभार जताया। वहीं सेवानिवृत्त अधिकारियों के परिजनों ने भी पुलिस अधीक्षक को विशेष रूप से माला पहनाकर अपना आभार और खुशी प्रकट की।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ जिले  की चार महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण के लिए करोड़ों की मंजूरी

ढिमरापुर चौक-कोतरा थाना एनएच मार्ग के लिए 41.49 करोड़, मेडिकल कॉलेज पहुंच मार्ग सहित तीन सड़कों के लिए 24.01 करोड़ रुपये स्वीकृतजिले में सड़क...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS