spot_img
Friday, March 27, 2026
Friday, March 27, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

घरघोड़ा पुलिस ने नशीली सीरप के सौदागर को प्रतिंधित ONEREX सीरप के साथ रंगे हाथ दबोचा, NDPS एक्ट में भेजा जेल

घरघोड़ा पुलिस ने नशीली सीरप के सौदागर को प्रतिंधित ONEREX सीरप के साथ रंगे हाथ दबोचा, NDPS एक्ट में भेजा जेल

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


रायगढ़ 5 जून, 2025 पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन पर मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत घरघोड़ा पुलिस ने मंगलवार 4 जून को एक बड़ी कार्यवाही करते हुए नशीली सीरप के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव के नेतृत्व में यह कार्यवाही दर्रीडीपा घरघोड़ा मेन रोड किनारे की गई, जहां एक युवक काले रंग की बजाज पल्सर मोटरसाइकिल से संदिग्ध स्थिति में ग्राहक का इंतजार कर रहा था। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया।

        पकड़े गए युवक ने अपना नाम श्रवण कोरवा पिता सुंदरलाल कोरवा उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम आमापाली, थाना लैलूंगा, जिला रायगढ़ बताया। पूछताछ के दौरान उसने प्रतिबंधित नशीली सीरप को बिक्री हेतु रखने की बात स्वीकार की। गवाहों की उपस्थिति में उसकी मोटरसाइकिल की तलाशी ली गई, जिसमें हैंडल में रखे एक सफेद झोले से कुल 32 शीशियां ONEREX Cough Syrup बरामद की गईं। प्रत्येक शीशी 100 एमएल की थी, जिनमें Codeine Phosphate I.P. 10 mg व Triprolidine Hydrochloride I.P. 1.25 mg पाया गया। कुल बरामद मात्रा 3200 एमएल (3.2 लीटर) है, जिसकी अनुमानित कीमत 6240 रुपये है।
           पूछताछ में श्रवण कोरवा द्वारा इन सीरप को बिक्री के लिए रखना और परिवहन करना स्वीकार किया गया। उसके विरुद्ध थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 147/2025 धारा 21 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक कुमार गौरव साहू, एएसआई रामसंजीवन वर्मा, आरक्षक उधो पटेल और भानुप्रताप चंद्रा की प्रमुख भूमिका रही। पुलिस की यह कार्यवाही नशीली दवाओं की तस्करी के विरुद्ध जारी अभियान में एक और महत्वपूर्ण सफलता है।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

नक्सल आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से 2800 से अधिक लोग मुख्यधारा में लौटे: CM साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्वीट के माध्यम से बस्तर में सुशासन की निर्णायक नीतियों के प्रभाव की जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा...
Latest
नक्सल आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से 2800 से अधिक लोग मुख्यधारा में लौटे: CM सा... आईजी रतन लाल डांगी पर गिरी गाज, गृह विभाग ने किया निलंबित छत्तीसगढ़ में यहां बर्ड फ्लू की दस्तक: 22 हजार से ज्यादा मुर्गियां और 25 हजार अंड... POLICE TRANSFER NEWS: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 67 कर्मियों को किया गया इधर से... CGPSC Prelims Result Released : CGPSC प्रीलिम्स रिजल्ट जारी, मेंस परीक्षा के लिए... ऑपरेशन शंखनाद” के तहत लैलूँगा पुलिस की कार्रवाई — 06 नग कृषक मवेशी तस्करों से मु... राम नवमी स्पेशल महा ऑफर 2026🏍️🎉
श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स लैलूंगा की ओर से आज के...
होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का बड़ा फैसला: भारत समेत 5 देशों को राहत, लेकिन जंग का ख... CGPSC 2025 प्री परीक्षा का रिजल्ट जारी रायपुर में स्टेट जीएसटी की रेड, लक्ष्मी कमर्शियल और एसआरएस ट्रेडर्स घेरे में