spot_img
spot_img

लैलूंगा चैंबर ऑफ कॉमर्स के दूसरी बार अध्यक्ष बने मनीष मित्तल, बधाई देने वालों का लगा तांता

spot_img
spot_img
spot_img

लैलूंगा चैंबर ऑफ कॉमर्स के दूसरी बार अध्यक्ष बने मनीष मित्तल, बधाई देने वालों का लगा तांता

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


लैलूंगा (रायगढ़)। लैलूंगा चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष पद पर एक बार फिर मनीष मित्तल को मनोनीत किया गया है। यह मनीष मित्तल का दूसरा कार्यकाल होगा। उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन, संगठनात्मक क्षमता और व्यापारिक समुदाय में मजबूत पकड़ के कारण उन्हें यह जिम्मेदारी दोबारा सौंपी गई है। इस बार उन्हें प्रदेश अध्यक्ष द्वारा मनोनीत किया गया है, जबकि पहली बार वह सर्वसम्मति से चुने गए थे।

लैलूंगा चैंबर ऑफ कॉमर्स का गठन लगभग चार वर्ष पूर्व स्थानीय व्यापारियों के हितों की रक्षा और उनके विकास हेतु किया गया था। तब से यह संगठन व्यापारियों की आवाज को बुलंद करने और उनकी समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। मनीष मित्तल की अध्यक्षता में चैंबर ने न केवल व्यापारियों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया, बल्कि कई सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों में भी भागीदारी निभाई।

मनीष मित्तल ने इस अवसर पर कहा कि यह उनके लिए सम्मान और जिम्मेदारी दोनों है। उन्होंने कहा, “व्यापारियों की सेवा मेरा कर्तव्य है और मैं हमेशा उनके हित में काम करता रहूंगा। संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा लैलूंगा के व्यापारिक माहौल को बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास जारी रहेगा।” उन्होंने पुनः अध्यक्ष पद की अहम जिम्मेदारी देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष सतीश थोरानी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील रामदास अग्रवाल, प्रदेश मंत्री शक्ती अग्रवाल एवं लैलूंगा चैंबर के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि मनीष मित्तल का व्यापारिक क्षेत्र में भी अच्छा खासा अनुभव है और वे सामाजिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। उनके संयमित व्यवहार, मिलनसार स्वभाव और दूरदर्शी सोच ने उन्हें व्यापारियों के बीच एक लोकप्रिय चेहरा बना दिया है।सभी ने मनीष मित्तल को उनके दूसरे कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा की कि उनका नेतृत्व आने वाले वर्षों में लैलूंगा चैंबर को नई दिशा देगा।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Supreme Court News: SIR पर आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई, राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं ने दाखिल की याचिका

मतदाता सूची से कथित तौर पर बड़े पैमाने पर नाम हटाने और अनियमितताओं का मामला; याचिका में स्वतंत्र ऑडिट और मतदाताओं के अधिकारों की...

CHHATTISGARH NEWS

Supreme Court News: SIR पर आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई, राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं ने दाखिल की याचिका

मतदाता सूची से कथित तौर पर बड़े पैमाने पर नाम हटाने और अनियमितताओं का मामला; याचिका में स्वतंत्र ऑडिट और मतदाताओं के अधिकारों की...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना : नाबालिग से शारीरिक शोषण के मामले में चौकी खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

दो साल तक शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया      ...