spot_img
spot_img

शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर युवक से मारपीट, धारदार चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तारनवरात्रि में शांति भंग करने वाले एक अन्य आरोपी पर भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, तारबाहर पुलिस ने घेराबंदी कर की गिरफ्तारी

spot_img
spot_img
spot_img


बिलासपुर। नवरात्रि पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बिलासपुर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में तारबाहर पुलिस ने शराब पीने के लिए पैसे मांगने, पैसे नहीं देने पर गाली-गलौज और मारपीट करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू भी जब्त किया है। वहीं, शांति भंग करने की आशंका पर एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी मोहन साहू उर्फ राहुल (22 वर्ष), निवासी डीपूपारा ने थाना तारबाहर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 11 अक्टूबर 2026 की रात वह राजू किराना दुकान में सामान लेने गया था। इसी दौरान भूपेश सिंह लोनिया उर्फ राजा (20 वर्ष), निवासी मस्जिद के पीछे, तारबाहर ने उससे शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।


शिकायत के आधार पर तारबाहर पुलिस ने अपराध क्रमांक 359/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं एवं आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक धारदार चाकू जब्त किया गया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।


शांति भंग करने के मामले में एक अन्य व्यक्ति पर कार्रवाई


नवरात्रि के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने राजकुमार घृतलहरे, निवासी तारबाहर, के विरुद्ध भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। पुलिस ने उसे बीएनएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार कर सिटी मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पेश किया।तारबाहर पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

पीएम जनमन योजना से मिला पक्का मकान, दुजराम के जीवन में आई सुरक्षा और नई उम्मीदपहाड़ी कोरवा जनजाति के दिव्यांग हितग्राही को मिला सुरक्षित...

कोरबा - जिले के विकासखंड कोरबा के ग्राम पंचायत अमलडीहा निवासी दुजराम, पिता समारू, पहाड़ी कोरवा विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह से आते...

CHHATTISGARH NEWS

पीएम जनमन योजना से मिला पक्का मकान, दुजराम के जीवन में आई सुरक्षा और नई उम्मीदपहाड़ी कोरवा जनजाति के दिव्यांग हितग्राही को मिला सुरक्षित...

कोरबा - जिले के विकासखंड कोरबा के ग्राम पंचायत अमलडीहा निवासी दुजराम, पिता समारू, पहाड़ी कोरवा विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह से आते...

RAIGARH NEWS

CG News: जनदर्शन में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समय-सीमा में निराकरण के निर्देश

Raigarh News: रायगढ़ कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन में स्कूल भवन, सड़क निर्माण, वन अधिकार पट्टा और राजस्व रिकॉर्ड में सुधार समेत विभिन्न मांगों को...