spot_img
spot_img

सरिया हेराफेरी का खुलासा: मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार, 11 टन चोरी का माल बरामद

spot_img
spot_img
spot_img

सरिया हेराफेरी का खुलासा: मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार, 11 टन चोरी का माल बरामद

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


     रायगढ़, 16 जून 2025 — पूंजीपथरा पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 15 टन सरिया हेराफेरी मामले में मुख्य आरोपी ट्रक चालक हेमंत साहू उर्फ राधेश्याम साहू सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का लगभग 11 टन माल बरामद कर लिया है। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के निर्देशन और डीएसपी  अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में की गई, जिसमें थाना प्रभारी राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उड़ीसा के विभिन्न जिलों में दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया।
          मामला 31 मई 2025 को सामने आया था, जब ट्रांसपोर्टर “साहू रोड लाइन रायगढ़” के ट्रक क्रमांक CG 04 NY 4465 में अजय इंगाड रोलिंग मिल से जैजैपुर, बाराद्वार के लिए लगभग ₹7.80 लाख मूल्य की 15 टन सरिया रवाना की गई थी। चालक राधेश्याम साहू को माल निर्धारित स्थान पर पहुंचाना था, लेकिन 1 जून तक माल नहीं पहुंचा और उसका मोबाइल बंद हो गया। इस संदिग्ध परिस्थिति में मिल प्रबंधन ने 3 जून को पूंजीपथरा थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर अपराध क्रमांक 139/2025 धारा 316(3) भा.दं.सं. (बीएनएस) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू हुई।
     जांच में पुलिस को सूचना मिली कि ओडिशा के दीप्तीपुर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास ट्रक खाली हालत में खड़ा है, जिसे तत्काल जप्त किया गया। जांच में ट्रक चालक के साथी मनोज मोटारी, निवासी पंचभैया, थाना पदमपुर, जिला बरगढ़ का नाम सामने आया, जिसे गिरफ्तार कर उसके पास से 4 टन सरिया बरामद की गई। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने चोरी की सरिया राधेश्याम साहू से खरीदी थी।
         मुख्य आरोपी राधेश्याम की लोकेशन का सुराग मिलने पर 15 जून को पुलिस ने उड़ीसा के बडपदर, थाना आगलपुर में दबिश दी और आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने 15 टन सरिया में से 4 टन मनोज मोटारी को, 3 टन सरिया रोहित डनसेना को ग्राम मधा में बेची थी और शेष 8 टन सरिया अपने घर में छिपाकर रखी थी। पुलिस ने उसके कब्जे से 8 टन सरिया बरामद कर ली। आरोपी रोहित डनसेना से ग्राम मधा, थाना मेलछामुंडा में 40 बंडल यानी लगभग 3 टन सरिया भी बरामद की गई है।

गिरफ्तार आरोपी
1. हेमंत साहू उर्फ राधेश्याम साहू, पिता उग्रसेन साहू, उम्र 31 वर्ष, निवासी बाबुपाली, बडपदर, थाना आगलपुर, जिला बलांगिर, उड़ीसा।
2. रोहित डनसेना, पिता गोपीनाथ डनसेना, उम्र 35 वर्ष, निवासी मधा, थाना मेलछामुंडा, जिला बरगढ़, उड़ीसा।

      दोनों आरोपियों को विरुद्ध धारा 316(3)+ 317(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस की यह कार्रवाई लगातार निगरानी, तकनीकी विश्लेषण और अंतरराज्यीय समन्वय का नतीजा है, जिससे कुल 11 टन चोरी का सरिया बरामद किया गया है और फरार आरोपी भी सलाखों के पीछे पहुंच गया।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

गोविंद सिंह कंवर ने जिलेवासियों को दी नवरात्रि के पंचम दिवस की शुभकामनाएं

कोरबा। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर सर्व आदिवासी समाज, जिला कोरबा के गोविंद सिंह कंवर ने समस्त जिलेवासियों को नवरात्रि के पंचम दिवस...

CHHATTISGARH NEWS

गोविंद सिंह कंवर ने जिलेवासियों को दी नवरात्रि के पंचम दिवस की शुभकामनाएं

कोरबा। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर सर्व आदिवासी समाज, जिला कोरबा के गोविंद सिंह कंवर ने समस्त जिलेवासियों को नवरात्रि के पंचम दिवस...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: धान खरीदी से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन, 4 कर्मचारी बर्खास्त और 3 निलंबित

पिछले खरीफ विपणन वर्ष की गड़बड़ियों पर कार्रवाई, 12 कर्मचारियों का भी किया गया तबादला; इस बार पारदर्शी धान खरीदी पर जोर रायगढ़। आगामी खरीफ...