घरेलू विवाद में बेटे पर चाकू से हमला, पिता गिरफ्तार – चक्रधरनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घरेलू विवाद में बेटे पर चाकू से हमला, पिता गिरफ्तार – चक्रधरनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


    रायगढ़, 21 जून 2025 चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते एक पिता द्वारा अपने ही बेटे पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास के तहत न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
       प्राप्त जानकारी के अनुसार,  घटना 18 जून 2025 की दोपहर की है। आहत विश्वनाथ निषाद (उम्र 25 वर्ष) के बड़े भाई बिहारी लाल निषाद (27 वर्ष) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका छोटा भाई विश्वनाथ अपने मकान की छत की मरम्मत करवा रहा था। इसी दौरान पिता नकुल निषाद (उम्र 55 वर्ष) ने विवाद करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी और कहा कि केवल अपने घर की मरम्मत करवा रहे हो, मेरे घर की नहीं।
     गुस्से में आकर नकुल निषाद ने घर में रखे चाकू से विश्वनाथ के गले पर हमला कर दिया, जिससे गंभीर चोट आई। घायल को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
      घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना चक्रधरनगर में आरोपी नकुल निषाद के विरुद्ध अपराध क्रमांक 273/2025 धारा 109(1), 296, 351(3) बीएनएस (हत्या के प्रयास) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
      इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अमित शुक्ला, सहायक उपनिरीक्षक नंदकुमार सारथी, आरक्षक मिकेतन पटेल और पौलुस एक्का की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ क्षेत्रीय एफएसएल में शुरू हुई वैज्ञानिक जांच प्रक्रिया, थाना लैलूँगा का गांजा परीक्षण हेतु पहुंचा पहला जप्त मादक पदार्थ

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ रायगढ़, सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों की पुलिस को मिलेगा स्थानीय स्तर पर फॉरेंसिक जांच का लाभसमय पर जांच रिपोर्ट...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

नकली शराब बनाने वाले सिंडिकेट के घर रायगढ़ पुलिस का छापा, 3 दिन के भीतर थाने में हाजिर होने का दिया नोटिस

नकली शराब सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहाग्राम धनागर में 240 लीटर नकली शराब फैक्ट्री के खुलासे के बाद फरार...