रायगढ़ पुलिस के एएसआई दौलत सिंह ठाकुर और आरक्षक विपिन तिवारी सेवानिवृत्त, पुलिस कार्यालय में दी गई ससम्मान विदाई

spot_img

रायगढ़ पुलिस के एएसआई दौलत सिंह ठाकुर और आरक्षक विपिन तिवारी सेवानिवृत्त, पुलिस कार्यालय में दी गई ससम्मान विदाई

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


       रायगढ़, 30 जून 2025  रायगढ़ जिला पुलिस के सहायक उप निरीक्षक दौलत सिंह ठाकुर और आरक्षक विपिन तिवारी ने आज अपनी अर्द्धवार्षिकी 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर सम्मानपूर्वक सेवा निवृत्ति ग्रहण की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सेवानिवृत्त कर्मियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
      कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक अमित सिंह ने दोनों सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के सेवाकाल पर प्रकाश डालते हुए बताया कि एएसआई दौलत सिंह ठाकुर ने लगभग 41 वर्षों तक पुलिस विभाग में सेवा दी। वर्ष 1984 में आरक्षक पद पर भर्ती होकर उन्होंने कोतरारोड़, चक्रधरनगर थाना सहित जिला जांजगीर-चांपा में भी अपनी सेवाएं दीं। उनका अंतिम पदस्थापन थाना यातायात रायगढ़ में रहा।
         इसी तरह सेवा निवृत्त आरक्षक विपिन तिवारी ने करीब 43 वर्षों तक विभाग में कर्तव्यनिष्ठा से कार्य किया। वे रायगढ़ जिले के कोतवाली, रक्षित केन्द्र, चक्रधरनगर सहित जिला जशपुर के कांसाबेल में भी पदस्थ रहे।
             इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों को स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रभारी मुख्य लिपिक श्रीमती मनोरमा बहिदार को निर्देशित किया कि सेवानिवृत्तों के पेंशन, ग्रेच्युटी और अन्य देयकों का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
        कार्यक्रम में डीएसपी मुख्यालय श्रीमती साधना सिंह, डीएसपी सुशांतो बनर्जी, आरआई अमित सिंह, मुख्य लिपिक श्रीमती मनोरमा बहिदार सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने दोनों सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

सूरजपुर दोहरा हत्याकांड: तीन दोषियों को फांसी, चौथे को मरते दम तक उम्रकैद

फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, प्रधान आरक्षक की पत्नी और 11 वर्षीय बेटी की हत्या के मामले में सुनाई गई सजा; दो साल...

CHHATTISGARH NEWS

सूरजपुर दोहरा हत्याकांड: तीन दोषियों को फांसी, चौथे को मरते दम तक उम्रकैद

फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, प्रधान आरक्षक की पत्नी और 11 वर्षीय बेटी की हत्या के मामले में सुनाई गई सजा; दो साल...

RAIGARH NEWS

पुसौर में प्रोफेसर के अपहरण और लूटकांड का 48 घंटे में पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार — रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लुटेरों की...

सुनियोजित तरीके से प्रोफेसर को बनाया बंधक, चाकू की नोक पर हासिल किए UPI पासवर्ड; खाते से रकम ट्रांसफर कराकर की लूटएसएसपी शशि मोहन...