spot_img
spot_img

राहत बी.एड. कर्मचारियों को बड़ी सौगात — सालिक साय ने सौंपे नियुक्ति पत्र , लौटे सैकड़ों चेहरों पर मुस्कान

ये केवल नियुक्ति नहीं , विश्वास की वापसी है  – सालिक साय

spot_img
spot_img
spot_img

राहत बी.एड. कर्मचारियों को बड़ी सौगात — सालिक साय ने सौंपे नियुक्ति पत्र , लौटे सैकड़ों चेहरों पर मुस्कान

ये केवल नियुक्ति नहीं , विश्वास की वापसी है  – सालिक साय

जशपुर, 08 जुलाई 2025

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


जशपुर के लिए आज का दिन उम्मीद और खुशी की नई किरण लेकर आया। राहत बी.एड. योजना के अंतर्गत वर्षों से शिक्षा व्यवस्था में योगदान देने वाले सैकड़ों कर्मचारियों को आज फिर से सम्मानपूर्वक उनकी सेवाओं में बहाल किया गया। यह ऐतिहासिक क्षण 7 जुलाई 25 को जशपुर के जिला पंचायत कार्यालय में आयोजित एक गरिमामय समारोह के दौरान सामने आया, जब जशपुर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने स्वयं अपने हाथों से 146 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया।

इस अवसर पर सालिक साय ने कहा कि राज्य सरकार ने यह कदम उठाकर न केवल कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा की है, बल्कि शिक्षा व्यवस्था की नींव को और मजबूत किया है। यह निर्णय सामाजिक न्याय और सेवा भावना की सच्ची मिसाल है।

कार्यक्रम स्थल पर भावनाओं का ज्वार उमड़ पड़ा। नियुक्ति पत्र पाने वाले कई कर्मचारियों की आंखों में आंसू थे यह आंसू थे राहत, सम्मान और भविष्य की सुरक्षा के।

अब और भी ज़्यादा निष्ठा से करेंगे सेवा – कर्मचारियों की भावुक प्रतिक्रिया

” अपने पुनः बहाली पर एक शिक्षक ने दिल से सालिक साय को संदेश दिया जिसमे कहा कि –  बहुत बहुत धन्यवाद मामा जी “बहुत-बहुत धन्यवाद मामा जी। आज मेरी खुशी उस समय और भी अधिक बढ़ गई जब आप DEO ऑफिस पधारे। हमारे पूरे संघर्ष के दौरान आपने हमेशा एक सकारात्मक ऊर्जा दी, हमारा हौसला बढ़ाया और कभी निराश नहीं होने दिया। आज जब आपने अपने हाथों से मुझे नियुक्ति पत्र दिया, तो वह क्षण मेरे लिए अत्यंत भावुक और अविस्मरणीय बन गया। एक बार फिर से दिल से धन्यवाद मामा जी “

इस फैसले से न केवल सैकड़ों कर्मचारियों को आर्थिक और मानसिक संबल मिला है, बल्कि उनके परिवारों को भी राहत और भरोसे की एक नई सुबह मिली है। पूरे जिले में इस ऐलान के बाद से ही खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

WhatsApp New Feature: अब WhatsApp पर तय समय पर अपने आप भेज सकेंगे मैसेज, जानें कैसे काम करेगा नया फीचर

एंड्रॉइड बीटा यूजर्स के लिए शुरू हुई टेस्टिंग, टेक्स्ट से लेकर फोटो और वीडियो तक शेड्यूल करने की मिलेगी सुविधा लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने...

CHHATTISGARH NEWS

WhatsApp New Feature: अब WhatsApp पर तय समय पर अपने आप भेज सकेंगे मैसेज, जानें कैसे काम करेगा नया फीचर

एंड्रॉइड बीटा यूजर्स के लिए शुरू हुई टेस्टिंग, टेक्स्ट से लेकर फोटो और वीडियो तक शेड्यूल करने की मिलेगी सुविधा लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने...

RAIGARH NEWS

बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने ठोस कार्ययोजना बनाएं, दिसंबर तक पूरा करें पाठ्यक्रम: कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी

कमजोर विद्यार्थियों के लिए मेंटर शिक्षक और अतिरिक्त कक्षाओं की व्यवस्था, मेधावी विद्यार्थियों को राज्य की मेरिट सूची में स्थान दिलाने पर जोर रायगढ़, 13...