spot_img
spot_img

रायगढ़ जिले के थानों में सुरक्षा को लेकर सक्रियता, व्यापारियों और नागरिकों के साथ बैठक कर सीसीटीवी लगाने की अपील

spot_img
spot_img
spot_img

रायगढ़ जिले के थानों में सुरक्षा को लेकर सक्रियता, व्यापारियों और नागरिकों के साथ बैठक कर सीसीटीवी लगाने की अपील

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

        20 जुलाई 2025, रायगढ़ पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न थानों में आज सुरक्षा जागरूकता की दिशा में एक प्रभावी पहल की गई। थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापारियों, सामाजिक संस्थाओं और प्रतिष्ठित नागरिकों के साथ बैठकें आयोजित कर सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की अपील की। इन बैठकों का उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना और अपराधों पर अंकुश लगाना रहा।
           थाना चक्रधरनगर प्रभारी ने कमला नेहरू पार्क में मॉर्निंग वॉकर ग्रुप के सदस्यों के साथ बैठक की और पार्क के सामने मुख्य मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए प्रेरित किया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने जल्द ही कैमरे लगाने का आश्वासन दिया।
           इसी प्रकार थाना धरमजयगढ़, तमनार, पुसौर और लैलूंगा के प्रभारियों ने अपने क्षेत्रों में व्यापारियों, सामाजिक संस्थाओं और प्रतिष्ठित नागरिकों के साथ बैठक आयोजित कर सीसीटीवी कैमरों की उपयोगिता व आवश्यकता को समझाया। उन्होंने दुकानों व मुख्य मार्गों पर कैमरे लगाने की अपील की, जिस पर उपस्थित जनों ने सहमति व्यक्त की।
         थाना भूपदेवपुर प्रभारी ने एक कदम आगे बढ़ते हुए ग्राम पंचायतों के सरपंचों के साथ बैठक की और उन्हें शराबबंदी एवं ग्रामीण सुरक्षा के मद्देनजर प्रत्येक गांव के चौक-चौराहों पर कैमरे लगाने हेतु प्रेरित किया।
         इस अभियान के तहत कई जगहों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी लगाए भी गए। खरसिया थाना प्रभारी ने एनएच-49 पर चोढ़ा और छाल रोड पर स्थित एक होटल में कैमरे लगवाए, जबकि भूपदेवपुर थाना प्रभारी ने एनएच-49 के काशीराम चौक जैसे दुर्घटनाजन्य क्षेत्र में कैमरे लगवाकर निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया।
          जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की यह मुहिम जनसहभागिता के माध्यम से निरंतर आगे बढ़ रही है, जिससे अपराधों पर नियंत्रण और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ हो रही है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

अभियान संवेदना” में बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने और शारीरिक शोषण के आरोपी को रैरूमाखुर्द पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले से बालिका को किया गया बरामद, घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़     दिनांक 14...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS