WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

छत्तीसगढ़ प्रांतीय आर्य प्रतिनिधि सभा का निर्वाचन संपन्न: जोगीराम आर्य बने प्रदेश प्रधान, कोलता समाज में उत्सव का माहौल

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

छत्तीसगढ़ प्रांतीय आर्य प्रतिनिधि सभा का निर्वाचन संपन्न: जोगीराम आर्य बने प्रदेश प्रधान, कोलता समाज में उत्सव का माहौल

रायगढ़, 20 जुलाई 2025 – छत्तीसगढ़ प्रांतीय आर्य प्रतिनिधि सभा का त्रैवार्षिक निर्वाचन आज रायगढ़ स्थित अग्रोहा भवन में शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस निर्वाचन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 100 प्रतिनिधियों ने भाग लिया और मतपत्र के माध्यम से अपने प्रतिनिधियों का चयन किया।

इस महत्वपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा, दिल्ली के मंत्री श्री कृपाल सिंह चुनाव अधिकारी के रूप में एवं अखिल भारतीय दयानंद सेवा आश्रम के महामंत्री श्री जोगेंद्र खट्टर पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे। दोनों वरिष्ठ पदाधिकारियों की देखरेख में चुनाव न केवल शांतिपूर्ण रहा, बल्कि पूरी प्रक्रिया विश्वसनीय और अनुकरणीय रही।

निर्वाचन परिणाम इस प्रकार रहे:

प्रदेश प्रधान: गुरुकुल आश्रम सलखिया के अध्यक्ष जोगीराम आर्य को 51 मतों से विजयी घोषित किया गया।

मंत्री: आर्य समाज सेक्टर-6, भिलाई के प्रतिनिधि अवनी भूषण पुरंग को 51 मत प्राप्त हुए।

कोषाध्यक्ष: आर्य समाज बैद्यनाथ पारा, रायपुर से योगीराम साहू को सर्वाधिक 54 मतों से निर्वाचित किया गया।


चुनाव परिणामों की घोषणा के साथ ही सभागार में तालियों की गूंज के बीच विजयी प्रत्याशियों का स्वागत किया गया। चुनाव अधिकारी श्री कृपाल सिंह और पर्यवेक्षक श्री जोगेंद्र खट्टर ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि यह नई टीम आर्य समाज की वैदिक परंपराओं और समाज सुधार की दिशा में नई ऊर्जा से कार्य करेगी।

सभा में उपस्थित प्रतिनिधियों द्वारा समाज सुधार, नशा मुक्ति, वेद प्रचार, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और युवाओं को वैदिक संस्कृति से जोड़ने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई और इन विषयों पर क्रियाशील योजनाएं भी प्रस्तावित की गईं।

नवनिर्वाचित प्रधान श्री जोगीराम आर्य ने अपने संबोधन में कहा, “मैं आर्य समाज की मूल विचारधारा को गांव-गांव, नगर-नगर तक पहुंचाने और संगठन को अनुशासित, सक्रिय और प्रभावी बनाने के लिए सतत प्रयास करूंगा।”
मंत्री श्री अवनी भूषण पुरंग ने संगठनात्मक एकता और कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता को प्राथमिकता देने की बात कही। वहीं कोषाध्यक्ष श्री योगीराम साहू ने पारदर्शी एवं विकासोन्मुखी वित्तीय प्रबंधन का संकल्प लिया।

कोलता समाज में उत्सव का वातावरण
जोगीराम आर्य के प्रदेश प्रधान बनने की खबर से कोलता समाज में उत्सव और गर्व का माहौल है। रायगढ़ जिले सहित लैलूंगा क्षेत्र में समाज के लोगों ने इस ऐतिहासिक विजय पर हर्ष व्यक्त किया है।
आज सुबह से ही कोलता समाज के विभिन्न क्षेत्रों से शुभकामना संदेशों का तांता लगा रहा। आंचलिक सभा कोलता समाज लैलूंगा के अध्यक्ष रसिक लाल सा, जिला उपाध्यक्ष तोषराम प्रधान, भारतीय स्टेट बैंक लैलूंगा के प्रबंधक मनोज गड़तिया, कान्हूराम गुप्ता, बोधराम प्रधान सहित समाज के वरिष्ठजनों ने श्री जोगीराम आर्य से सौजन्य भेंट की और पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी।


यह निर्वाचन न केवल एक संगठनात्मक प्रक्रिया थी, बल्कि छत्तीसगढ़ में आर्य समाज की वैदिक चेतना को नया आयाम देने वाला ऐतिहासिक क्षण भी सिद्ध हुआ। नवगठित नेतृत्व से समाजजनों को नयी दिशा, सशक्त कार्यशैली और संगठन की मजबूती की प्रबल उम्मीद है।


चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जनसंपर्क विभाग के 22 अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला, रायगढ़ में भी बड़ा फेरबदल

रायगढ़ से गुलाब डनसेना का सरंगढ़-बिलाईगढ़ तबादला, मुंगेली से सुजीत सिंह को रायगढ़ की जिम्मेदारीरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग ने विभागीय कामकाज में...

CHHATTISGARH NEWS

जनसंपर्क विभाग के 22 अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला, रायगढ़ में भी बड़ा फेरबदल

रायगढ़ से गुलाब डनसेना का सरंगढ़-बिलाईगढ़ तबादला, मुंगेली से सुजीत सिंह को रायगढ़ की जिम्मेदारीरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग ने विभागीय कामकाज में...

RAIGARH NEWS

जनसंपर्क विभाग के 22 अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला, रायगढ़ में भी बड़ा फेरबदल

रायगढ़ से गुलाब डनसेना का सरंगढ़-बिलाईगढ़ तबादला, मुंगेली से सुजीत सिंह को रायगढ़ की जिम्मेदारीरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग ने विभागीय कामकाज में...