spot_img
Tuesday, February 10, 2026
Tuesday, February 10, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

कृषि विज्ञान केन्द्र में कृषकों के लिए आयोजित किया गया मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम

22 कृषकों के साथ स्व-सहायता समूह की महिलाएं भी प्रशिक्षण में हुईं शामिल

पैरा मशरूम उत्पादन, आयस्टर मशरूम और मशरूम बीज उत्पादन की प्रायोगिक विधि पर दी गई वीडियो और चल-चित्र के माध्यम से जानकारी

कृषि विज्ञान केन्द्र में कृषकों के लिए आयोजित किया गया मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम

22 कृषकों के साथ स्व-सहायता समूह की महिलाएं भी प्रशिक्षण में हुईं शामिल

पैरा मशरूम उत्पादन, आयस्टर मशरूम और मशरूम बीज उत्पादन की प्रायोगिक विधि पर दी गई वीडियो और चल-चित्र के माध्यम से जानकारी

रायगढ़, 24 जुलाई 2025/ कृषि विज्ञान केन्द्र, रायगढ़ द्वारा कृषकों एवं कृषक महिलाओं के लिए मशरूम उत्पादन पर एक विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ.बी.एस. राजपूत, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, कृषि विज्ञान केन्द्र ने कृषकों को बताया कि धान फसल के अवशेषों का उपयोग कर मशरूम उत्पादन एवं मशरूम बीज उत्पादन से कृषक अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि मशरूम एक अत्यधिक लाभकारी व्यवसाय है, जिसमें कम लागत में अधिक मुनाफा अर्जित किया जा सकता है।
         प्रशिक्षण कार्यक्रम में रायगढ़ जिले के विभिन्न विकास-खण्डों के 22 कृषक, कृषक महिलाएं एवं स्व-सहायता समूह की महिलाएं शामिल हुईं। प्रशिक्षण प्रभारी डॉ.मनीषा चौधरी, वैज्ञानिक (आहार एवं पोषण), ने मशरूम के पोषण मूल्य एवं औषधीय महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने पैरा मशरूम उत्पादन की तकनीक, आयस्टर मशरूम एवं मशरूम बीज उत्पादन के विषय में प्रायोगिक विधि के साथ-साथ वीडियो और चल-चित्र के माध्यम से जानकारी प्रदान की।
        इस दौरान, प्रगतिशील मशरूम उत्पादक कृषक श्री गोपाल पटेल के साथ साक्षात्कार एवं प्रक्षेत्र भ्रमण भी कराया गया। उन्होंने मशरूम उत्पादन की चुनौतियों और इसके व्यापारिक लाभों के बारे में अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ.के.के.पैकरा, डॉ.सोलंकी एवं डॉ. के. एल. पटेल ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया और प्रशिक्षण को सफल बनाने में अपना विशेष योगदान दिया।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

ऐतिहासिक दिनः मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत एक साथ प्रदेश भर में 6414 जोड़े बंधे परिणय सूत्र मेंरायगढ़ में 190 जोड़ों का हुआ...

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा ऐतिहासिक दिनः मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत एक साथ प्रदेश भर में 6414 जोड़े बंधे परिणय सूत्र मेंरायगढ़...
Latest
ऐतिहासिक दिनः मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत एक साथ प्रदेश भर में 6414 जोड़... लैलूंगा नाली निर्माण पर वार्डवासियों का हंगामा! वार्ड क्रमांक 10 में काम रुकवाने... 🚨  लैलूंगा के ग्राम जामढोंढी में 6 वर्षीय मासूम की कुएं में डुबोकर हत्या, न... लैलूँगा में तहसीलदार का बड़ा एक्शन!

निजी भवन में चल रहा आधार सेंटर सील, ...
फाइलेरिया उन्मूलन अभियान शुरू, सालिक साय ने दिलाई दवा सेवन की शपथ
मॉडिफाई साइलेंसर पर व्यापक अभियान — गैरेज संचालकों की बैठक, ‘सशक्त ऐप’ से चोरी व... 🚨 होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा एंड सैलून में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालक व म... रायपुर में साइंस वाणी का सम्मान समारोह

लैलूंगा के पत्रकार संतोष कुमार चौह...
श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में अब राडा ऑटो एक्सपो के सफल समापन के बाद.... प... लैलूंगा के पत्रकार संतोष कुमार चौहान उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित
रायपुर।