WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

सुरक्षित सुबह” अभियान को मिला रहा व्यापारियों का समर्थन, मरिन ड्राइव रोड पर CS ट्रेडर्स संचालक ने लगाया CCTV कैमरा

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

“सुरक्षित सुबह” अभियान को मिला रहा व्यापारियों का समर्थन, मरिन ड्राइव रोड पर CS ट्रेडर्स संचालक ने लगाया CCTV कैमरा

     रायगढ़, 26 जुलाई 2025 शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “सुरक्षित सुबह” अभियान के अंतर्गत नागरिक अब स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों की निगरानी में भी भागीदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में मरिन ड्राइव रोड स्थित CS ट्रेडर्स  के संचालक श्री भूपेन्द्र साहू ने अपने संस्थान के भीतर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं।

           श्री भूपेन्द्र साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि मरिन ड्राइव क्षेत्र शाम के समय अपेक्षाकृत सुनसान रहता है, ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से उन्होंने अपनी दुकान में कैमरे लगाए हैं। उन्होंने बताया कि रायगढ़ पुलिस के आग्रह पर एक कैमरे का फोकस रोड की ओर किया गया है, जिससे किसी आपराधिक वारदात, दुर्घटना या संदिग्ध गतिविधियों की जांच में पुलिस को मदद मिल सके।
        उन्होंने *“सुरक्षित सुबह”* को पुलिस की एक सराहनीय पहल बताते हुए शहरवासियों से भी अपील की कि वे अपने दुकानों और संस्थानों में सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवाएं और उनमें से कम से कम एक कैमरे का फोकस सार्वजनिक मार्ग या स्थान की ओर रखें, जिससे सामुदायिक सुरक्षा तंत्र और अधिक मजबूत हो सके।
          रायगढ़ पुलिस का यह अभियान न केवल अपराध नियंत्रण बल्कि समाज में सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना को भी प्रोत्साहित कर रहा है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जनसंपर्क विभाग के 22 अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला, रायगढ़ में भी बड़ा फेरबदल

रायगढ़ से गुलाब डनसेना का सरंगढ़-बिलाईगढ़ तबादला, मुंगेली से सुजीत सिंह को रायगढ़ की जिम्मेदारीरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग ने विभागीय कामकाज में...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS