कोतरारोड़ पुलिस की अवैध शराब कार्रवाई  में 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफतार, रिमांड पर भेजा गया

spot_img

कोतरारोड़ पुलिस की अवैध शराब कार्रवाई  में 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफतार, रिमांड पर भेजा गया

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


     रायगढ़, 30 जुलाई 2025  पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के निर्देश पर अवैध शराब की धरपकड़ अभियान के तहत कोतरारोड़ पुलिस ने मंगलवार सुबह ग्राम कोसमनारा ओव्हर ब्रिज के पास एक व्यक्ति को पकड़कर उसके पास से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की है। आरोपी गणेश सिंह को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
         थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक मोहन भारद्वाज को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति अवैध महुआ शराब से भरा बोरा लेकर रायगढ़ की ओर से जामपाली (उसरीट) की दिशा में पैदल जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा जिसने अपना नाम गणेश सिंह पिता स्वर्गीय जीवनाथ सिंह राजपूत उम्र 65 वर्ष निवासी जांजी, थाना सीपत, जिला बिलासपुर बताया, जो वर्तमान में ग्राम जामपाली (उसरीट) में मंजू सिंह के किराये के मकान में रह रहा है।
                जब आरोपी के पास दो 5-5 लीटर की प्लास्टिक जरिकेन में भरे कुल 10 लीटर हाथ भट्टी से बनी कच्ची महुआ शराब पाई गई। मौके पर गवाहों की उपस्थिति में शराब को जब्त कर बरामदगी पंचनामा तैयार किया गया और आरोपी गणेश सिंह के विरुद्ध थाना कोतरारोड़ में धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।
          इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक करूणेश कुमार राय, आरक्षक चन्द्रेश पाण्डेय, घनश्याम ध्रुव और महिला आरक्षक सुकृता कर्ष की सक्रिय भूमिका रही।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Sukma IED Blast: सुकमा में विस्फोटक नष्ट करने के दौरान ब्लास्ट, CRPF के 4 जवान घायल; 2 की हालत गंभीर

Sukma News: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में विस्फोटकों के विनष्टीकरण के दौरान बड़ा हादसा हो गया। भेज्जी थाना क्षेत्र के एलार्मडगु कैंप के पास...

CHHATTISGARH NEWS

Sukma IED Blast: सुकमा में विस्फोटक नष्ट करने के दौरान ब्लास्ट, CRPF के 4 जवान घायल; 2 की हालत गंभीर

Sukma News: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में विस्फोटकों के विनष्टीकरण के दौरान बड़ा हादसा हो गया। भेज्जी थाना क्षेत्र के एलार्मडगु कैंप के पास...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना” के तहत लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़     रायगढ़, 08 अक्टूबर...