spot_img
Tuesday, February 10, 2026
Tuesday, February 10, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के पांच वर्ष पूर्ण होने पर पीएम श्री स्कूलों को समर्पित, रायगढ़ का नटवर इंग्लिश स्कूल हुआ शामिल

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के पांच वर्ष पूर्ण होने पर पीएम श्री स्कूलों को समर्पित, रायगढ़ का नटवर इंग्लिश स्कूल हुआ शामिल

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


रायगढ़, 30 जुलाई 2025/ शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 29 जुलाई 2025 को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में अखिल भारतीय शिक्षा सम्मान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के सफल क्रियान्वयन के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किया गया, जिसमें देशभर के 644 सर्वश्रेष्ठ पीएम श्री स्कूलों का शुभारंभ कर उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया गया।
          इस ऐतिहासिक अवसर पर रायगढ़ जिले से शासकीय नटवर इंग्लिश स्कूल रायगढ़ को सर्वश्रेष्ठ पीएम श्री स्कूल के रूप में नामित किया गया, जो जिले के लिए गर्व का विषय है। विद्यालय को इस मुकाम तक पहुंचाने में कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ.के.वेंकट राव सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारियों का सतत् मार्गदर्शन और सहयोग प्राप्त होता रहा। संस्था की प्राचार्य श्रीमती रूबी सज्जू वर्गीस ने इस उपलब्धि का श्रेय समस्त स्कूल स्टाफ, विद्यार्थियों तथा पालकों को देते हुए उनके सहयोग के लिए सराहना व्यक्त की।

विद्यालय में लाइव प्रसारण के माध्यम से विद्यार्थियों ने देखा कार्यक्रम

भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण विद्यालय परिसर में किया गया, जिसे शाला विकास समिति अध्यक्ष श्री ज्ञानेश्वर सिंह गौतम, मिडिल स्कूल (हिंदी माध्यम) अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल, अंग्रेजी माध्यम की श्रीमती नेहा देवांगन, शिक्षकों, पालकों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक देखा। इस अवसर पर सभी ने विद्यालय की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

ऐतिहासिक दिनः मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत एक साथ प्रदेश भर में 6414 जोड़े बंधे परिणय सूत्र मेंरायगढ़ में 190 जोड़ों का हुआ...

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा ऐतिहासिक दिनः मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत एक साथ प्रदेश भर में 6414 जोड़े बंधे परिणय सूत्र मेंरायगढ़...
Latest
ऐतिहासिक दिनः मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत एक साथ प्रदेश भर में 6414 जोड़... लैलूंगा नाली निर्माण पर वार्डवासियों का हंगामा! वार्ड क्रमांक 10 में काम रुकवाने... 🚨  लैलूंगा के ग्राम जामढोंढी में 6 वर्षीय मासूम की कुएं में डुबोकर हत्या, न... लैलूँगा में तहसीलदार का बड़ा एक्शन!

निजी भवन में चल रहा आधार सेंटर सील, ...
फाइलेरिया उन्मूलन अभियान शुरू, सालिक साय ने दिलाई दवा सेवन की शपथ
मॉडिफाई साइलेंसर पर व्यापक अभियान — गैरेज संचालकों की बैठक, ‘सशक्त ऐप’ से चोरी व... 🚨 होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा एंड सैलून में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालक व म... रायपुर में साइंस वाणी का सम्मान समारोह

लैलूंगा के पत्रकार संतोष कुमार चौह...
श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में अब राडा ऑटो एक्सपो के सफल समापन के बाद.... प... लैलूंगा के पत्रकार संतोष कुमार चौहान उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित
रायपुर।