spot_img
Tuesday, February 10, 2026
Tuesday, February 10, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

●  कोतरारोड़ पुलिस ने सुनसान रास्ते पर लूट करने वाले चार बदमाशों को पकड़ा, मोबाइल और बाइक बरामद

●  कोतरारोड़ पुलिस ने सुनसान रास्ते पर लूट करने वाले चार बदमाशों को पकड़ा, मोबाइल और बाइक बरामद

रिपोर्ट ~  हीरालाल राठिया लैलूंगा


      रायगढ़, 12 अगस्त 2025  कोतरारोड़ पुलिस ने सुनसान मार्ग पर राहगीरों से लूटपाट करने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों से लूटा गया रेडमी 5जी टच स्क्रीन मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

         घटना 11 अगस्त की रात की है, जब ग्राम नावापारा निवासी सुंदर दास महंत (50 वर्ष) अपने साथी स्वलाल महंत के साथ ग्राम सपोस दशकर्म में शामिल होकर मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। रात करीब 10 से 11 बजे के बीच ग्राम लिटाईपाली नाला पुल के पास अंधेरे में छिपे कुछ युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया और गाली-गलौज, हाथ-मुक्कों व डंडों से हमला कर लूटपाट की। बदमाशों ने सुंदर दास का मोबाइल छीन लिया और मौके से भाग निकले।

          सुबह पीड़ित ने थाना कोतरारोड़ पहुंचकर घटना की जानकारी थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज को दी। उन्होंने अपराध क्रमांक 331/2025 धारा 119, 126, 309, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और टीम को आरोपियों की धरपकड़ के लिए रवाना किया। पूछताछ में पीड़ित ने एक आरोपी की पहचान कृष्णा भारद्वाज के रूप में की। पुलिस ने उसे घर से पकड़ लिया, जहां उसने अपने साथियों विजय भारद्वाज, प्रदीप टंडन और विरू सिदार के साथ वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की।

        आरोपियों ने बताया कि वे ग्राम लिटाईपाली के नाला पुल को अपना अड्डा बनाकर रात के समय राहगीरों को रोकते, पैसे की मांग करते और विरोध करने पर डराते-धमकाते थे। पुलिस ने कृष्णा भारद्वाज के मेमोरेंडम पर लूटा गया रेडमी 5जी टच स्क्रीन मोबाइल और घटना में प्रयुक्त डिलक्स मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 13 M 0619) बरामद कर जब्त की।

गिरफ्तार आरोपी –

1. कृष्णा भारद्वाज पिता प्यारेलाल भारद्वाज, 19 वर्ष, ग्राम लिटाईपाली, थाना कोतरारोड़
2. विजय भारद्वाज पिता प्रेमलाल भारद्वाज, 22 वर्ष, ग्राम लिटाईपाली, थाना कोतरारोड़
3. प्रदीप टंडन पिता रामचंद्र टंडन, 20 वर्ष, ग्राम भेड़वन, थाना सारंगढ़, वर्तमान पता भगनडीपा किराया मकान, थाना जूटमिल
4. विरू सिदार पिता जगदीश प्रसाद सिदार, 23 वर्ष, ग्राम लिटाईपाली, थाना कोतरारोड़

        सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज, प्रधान आरक्षक करुणेश कुमार राय, आरक्षक संदीप कौशिक और शंभू चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

ऐतिहासिक दिनः मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत एक साथ प्रदेश भर में 6414 जोड़े बंधे परिणय सूत्र मेंरायगढ़ में 190 जोड़ों का हुआ...

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा ऐतिहासिक दिनः मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत एक साथ प्रदेश भर में 6414 जोड़े बंधे परिणय सूत्र मेंरायगढ़...
Latest
ऐतिहासिक दिनः मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत एक साथ प्रदेश भर में 6414 जोड़... लैलूंगा नाली निर्माण पर वार्डवासियों का हंगामा! वार्ड क्रमांक 10 में काम रुकवाने... 🚨  लैलूंगा के ग्राम जामढोंढी में 6 वर्षीय मासूम की कुएं में डुबोकर हत्या, न... लैलूँगा में तहसीलदार का बड़ा एक्शन!

निजी भवन में चल रहा आधार सेंटर सील, ...
फाइलेरिया उन्मूलन अभियान शुरू, सालिक साय ने दिलाई दवा सेवन की शपथ
मॉडिफाई साइलेंसर पर व्यापक अभियान — गैरेज संचालकों की बैठक, ‘सशक्त ऐप’ से चोरी व... 🚨 होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा एंड सैलून में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालक व म... रायपुर में साइंस वाणी का सम्मान समारोह

लैलूंगा के पत्रकार संतोष कुमार चौह...
श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में अब राडा ऑटो एक्सपो के सफल समापन के बाद.... प... लैलूंगा के पत्रकार संतोष कुमार चौहान उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित
रायपुर।