● कोलाईबहाल में चक्रधरनगर पुलिस ने फिर दी दबिश, 35 पाव अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

● कोलाईबहाल में चक्रधरनगर पुलिस ने फिर दी दबिश, 35 पाव अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

         15 अगस्त 2025, रायगढ़  पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में चक्रधरनगर पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबार पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी क्रम में 15 अगस्त को थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक अमित शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फिर ग्राम कोलाईबहाल में दबिश देकर अंग्रेजी शराब की अवैध बिक्री कर रहे एक आरोपी को रंगेहाथ पकड़ा। थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोलाईबहाल निवासी रिजवान कौसर अवैध रूप से अंग्रेजी शराब संग्रहित कर ग्राहकों की तलाश कर रहा है। सूचना की पुष्टि पर तत्काल पुलिस दल मौके पर पहुंचा और रेड कार्रवाई की, जहां आरोपी रिजवान कौसर पिता स्व. मोहम्मद मुश्ताक (49 वर्ष) निवासी कोलाईबहाल, जामगांव थाना चक्रधरनगर मिला। पूछताछ में उसने बिक्री हेतु अंग्रेजी शराब रखने की बात स्वीकार की और अपने पास से 35 पाव अंग्रेजी शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 4,200 रुपये है, बरामद कर दी। पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में शराब को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना चक्रधरनगर में धारा 34(2), 59-क आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की। थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक अमित शुक्ला के नेतृत्व में इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक पैलुस एक्का, आरक्षक शांति मिरी और चंद्र कुमार बंजारे की सराहनीय भूमिका रही।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

लैलूंगा पुलिस का बड़ा एक्शन! गो तस्करों के मंसूबों पर फिरा पानी, रात के अंधेरे में गाय छोड़ कर तस्कर हुए फरार

लैलूंगा पुलिस का बड़ा एक्शन! गो तस्करों के मंसूबों पर फिरा पानी, रात के अंधेरे में गाय छोड़ कर तस्कर हुए फरार थाना प्रभारी गिरधारी...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

नकली शराब बनाने वाले सिंडिकेट के घर रायगढ़ पुलिस का छापा, 3 दिन के भीतर थाने में हाजिर होने का दिया नोटिस

नकली शराब सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहाग्राम धनागर में 240 लीटर नकली शराब फैक्ट्री के खुलासे के बाद फरार...