नेशनल अवॉर्ड विनिंग तमिल की सुपरहिट फिल्म सुरारई पोटरु के हिंदी रीमेक के लिए शूटिंग करने रायगढ़ पहुंचे फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार…!!


आज अपनी शूटिंग से पहले जिंदल स्कूल के ऑडिटोरियम पहुंचे जहां अपने उन्होंने स्कूली बच्चों से मुलाकात कर अपने बचपन की स्कूल के दिनों की याद साझा करते हुए बच्चों के मासूमियत भरे सवालों का जवाब भी दिया, बच्चे अपने बीच अक्षय कुमार को पाकर बेहद खुश उत्साहित नजर आए! इसी बीच एक बच्चे ने उनसे फिल्म हेरा फेरी का एक पोज करने के लिए कहा तो अक्षय कुमार ने भी उसे स्टेज पर बुलाकर उस बच्चे के साथ फिल्म हेरा फेरी का एक पोज करके दिखाया…!!
आखरी में अक्षय ने सभी बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने के साथ ही मोबाइल से दूर रहने की सलाह भी दी, इस दौरान मौजूद सभी बच्चों ने अनुशासन का पालन रखा जिसे देखते हुए उन्होंने बच्चों की तारीफ करते हुए उन्हें अनुशासित व्यवहार की तारीफ की…..!!







