WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

● पुलिस अधीक्षक ने तमनार थाने का किया वार्षिक निरीक्षण, रिकार्ड संधारण, साफ-सफाई और वृक्षारोपण की सराहना, अनुशासन और जनसेवा पर जोर

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

● पुलिस अधीक्षक ने तमनार थाने का किया वार्षिक निरीक्षण, रिकार्ड संधारण, साफ-सफाई और वृक्षारोपण की सराहना, अनुशासन और जनसेवा पर जोर

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

     रायगढ़, 24 सितंबर । आज 24 सितंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल ने थाना तमनार का वार्षिक निरीक्षण किया। थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर ने सशस्त्र जवानों के साथ उन्हें सलामी दी। निरीक्षण के दौरान परेड में शामिल जवानों की वेशभूषा और राइफल एक्सरसाइज की सराहना करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवानों को पुलिस अधीक्षक ने पुरस्कार देकर उत्साहित किया।

        उन्होंने थाने के मालखाना, सीसीटीएनएस कक्ष, बंदीगृह एवं विवेचक कक्ष का निरीक्षण किया और सभी रजिस्टरों का बारीकी से अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विवेचना संबंधी बैठक लेकर लंबित शिकायतों, अपराध, मर्ग और जप्ती माल के समय पर निस्तारण तथा समंस-वारंट की शत प्रतिशत तामिली सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को अनुशासन में रहकर आम जनता के साथ मधुर व्यवहार बनाए रखने की हिदायत दी।

    निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर का भ्रमण कर कर्मचारियों व उनके परिजनों से भेंटवार्ता की और ड्यूटी में आ रही समस्याओं की जानकारी भी ली। उन्होंने थाना परिसर की स्वच्छता को सराहनीय बताते हुए वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत करने और अनुशासनहीनता बरतने वालों पर दंडात्मक प्रतिवेदन भेजने की व्यवस्था की जाए। वार्षिक निरीक्षण के दौरान पर्यवेक्षण अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक (साइबर सेल) श्री अनिल विश्वकर्मा भी उपस्थित रहे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

अग्निवीर भर्ती के सीईई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी के लिए पुलिस लाइन उर्दना में होगी प्रशिक्षण की व्यवस्थारायगढ़, 19 अगस्त 2026/ भारतीय...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS