spot_img
Tuesday, April 7, 2026
Tuesday, April 7, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

● रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही नशीली इंजेक्शन सप्लाई सिंडीकेट का भंडाफोड़, ओडिशा के दो सप्लायर गिरफ्तार

● चक्रधरनगर पुलिस ने  एनडीपीएस एक्ट में भेजा जेल

● रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही नशीली इंजेक्शन सप्लाई सिंडीकेट का भंडाफोड़, ओडिशा के दो सप्लायर गिरफ्तार

● चक्रधरनगर पुलिस ने  एनडीपीएस एक्ट में भेजा जेल

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


     रायगढ़, 27 सितंबर । नशे के कारोबार पर नकेल कसने रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज है। इसी सिलसिले में चक्रधरनगर पुलिस ने नशीली इंजेक्शन बेचने वाले सिंडीकेट का पर्दाफाश करते हुए ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले से आए दो सप्लायरों को धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट और संगठित अपराध की धाराओं में रिमांड पर भेजा है।
    जानकारी के मुताबिक, 19 सितंबर को चक्रधरनगर पुलिस ने पंजरी प्लांट मरीन ड्राइव क्षेत्र में नदी किनारे छिपकर नशीली इंजेक्शन बेच रहे इंदिरा नगर निवासी धीरज बरेठ को रंगे हाथों पकड़ा था। उसकी तलाशी में आठ नग पेंटाजोसिन इंजेक्शन और बिक्री की रकम ₹300 बरामद हुई थी। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह इंजेक्शन उड़ीसा निवासी किशन डंडारिया और रायगढ़ के चंद्रकांत निषाद उर्फ बाबू से खरीदकर महंगे दामों पर बेचता है। इसी आधार पर पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन पर पुलिस ने गिरोह की सप्लाई चेन को ट्रेस करना शुरू किया।
         जांच के दौरान आज मुखबिर से सूचना मिलने पर चक्रधरनगर पुलिस ने ओडिशा के सप्लायर किशन डंडारिया और उसके भाई राजेश डंडारिया को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से वह मोबाइल भी जब्त हुआ है, जिसका इस्तेमाल यूपीआई के जरिए नशीली इंजेक्शन के लेन-देन में किया जा रहा था। पूछताछ में दोनों ने चंद्रकांत निषाद, धीरज बरेठ, रुकसार सारथी व अन्य के साथ मिलकर इंजेक्शन की सप्लाई चेन चलाने की बात कबूल की है। पुलिस ने इसे संगठित अपराध मानते हुए बीएनएस की धारा 111 के तहत प्रकरण को प्रसारित किया है।
       विदित हो कि सहआरोपी चंद्रकांत निषाद उर्फ बाबू और रुकसार सारथी को थाना सिटी कोतवाली रायगढ़ में अपराध क्रमांक 472/25 धारा 22,29 एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई है । गिरफ्तार आरोपियों में—(1) किशन डंडारिया उर्फ अशोक (उम्र 33 वर्ष), निवासी नवधा चौक, बृजराज नगर, झारसुगुड़ा (ओडिशा) और (2) राजेश डंडारिया (उम्र 35 वर्ष), निवासी नवधा चौक, बृजराज नगर, झारसुगुड़ा (ओडिशा) शामिल हैं। दोनों को आज न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा गया है।
        यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई। टीम में सहायक उप निरीक्षक नंद कुमार सारथी, प्रधान आरक्षक श्यामदेव साहू और आरक्षक अभय नारायण यादव की विशेष भूमिका रही।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

CG : ट्रैफिक से राहत की तैयारी—प्रदेश में 9 बायपास सड़कों के लिए 448 करोड़ मंजूर

रायपुर।   छत्तीसगढ़ में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने और यातायात व्यवस्था को तेज व सुगम बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम...
Latest
CG : ट्रैफिक से राहत की तैयारी—प्रदेश में 9 बायपास सड़कों के लिए 448 करोड़ मंजूर ब्रेकिंग : राज्य सरकार का बड़ा फैसला, मेडिकल पीजी पाठ्यक्रम के लिए अध्यन अवकाश म... छत्तीसगढ़ की धरती के कण-कण में बसे हैं भगवान श्रीराम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई, दंतेवाड़ा में लिख रही है...  “एक गलती, 9 लाख का नुकसान: साइबर ठग गिरफ्तार” आर.टी.ई. के तहत प्रवेश न देने वाले निजी विद्यालयों की मान्यता होगी रद्द…. 👮‍♂️बिलासपुर पुलिस की अनोखी पहल: “चेतना अभियान” में रिटायर्ड पुलिसकर्मियों की भा... Aaj Ka Panchang : 7 अप्रैल को किस समय करें शुभ कार्य, जानिए पंचांग से आज की तिथि... Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? किसे होगा फायदा-नुक... प्रदेश में कल से मनाया जाएगा चावल उत्सव, राशनकार्ड धारकों को एक साथ मिलेगा 3 मही...