WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

लैलूंगा के अजेय योद्धा मनोज अग्रवाल सुख़न का बांधा पारा में धुआंधार जलवा! कर्मा पूजा में बीडीसी संग थिरके, गूंजा गांव

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

लैलूंगा के अजेय योद्धा मनोज अग्रवाल सुख़न का बांधा पारा में धुआंधार जलवा! कर्मा पूजा में बीडीसी संग थिरके, गूंजा गांव

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

लैलूंगा क्षेत्र के अजेय योद्धा मनोज अग्रवाल सुख़न ने अपने बीडीसी क्षेत्र कुंजारा पहुँचकर बांधा पारा में आयोजित कर्मा पूजा में धमाकेदार उपस्थिति दर्ज कराई। ढोल-नगाड़ों और मादर की थाप पर जब उन्होंने पारंपरिक नृत्य की ताल में कदम मिलाया तो पूरा माहौल गूंज उठा। गाँव की महिलाएं, बच्चे और युवा भी अपने नेता को संग नाचते देख उत्साह से झूम उठे।

कर्मा पूजा आदिवासी परंपरा और संस्कृति का अनमोल प्रतीक है, और इस अवसर पर मनोज अग्रवाल का गाँववासियों संग जुड़ना केवल धार्मिक आस्था ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकजुटता का भी संदेश देता है। ग्रामीणों ने उन्हें अपने बीच पाकर आत्मीय स्वागत किया और ढेरों शुभकामनाएं दीं।

पूरे कार्यक्रम के दौरान बांधा पारा में मेले जैसा माहौल रहा। गांववासियों का कहना था कि लंबे समय बाद किसी जनप्रतिनिधि ने उनके साथ इस तरह का आत्मीय जुड़ाव दिखाया है। मनोज अग्रवाल सुख़न का कर्मा नृत्य में उत्साह और जोश देखकर सभी ने उन्हें “अजेय योद्धा” के नाम से सराहा।

यह आयोजन न सिर्फ सांस्कृतिक परंपरा का सम्मान था, बल्कि सामाजिक सद्भाव और नेतृत्व की मिसाल भी साबित हुआ। बांधा पारा की धरती इस ऐतिहासिक क्षण की गवाह बनी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रक्षाबंधन के पर्व पर रायगढ़ पुलिस ने मनाया “साइबर सुरक्षा बंधनजागरूकता की राखी’ संग सेल्फी लेकर साइबर जागरूकता का दिया संदेशशारडा एनर्जी प्लांट, रेलवे...

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में लोगों को साइबर फ्रॉड से बचाव के बताए गए आसान और जरूरी उपायअनजान लिंक पर क्लिक न...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS