spot_img
spot_img

पुलिस स्मृति दिवस पर रायगढ़ पुलिस ने अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद परेड में 154 पुलिसकर्मियों के नामों का किया गया वाचन

spot_img
spot_img
spot_img


राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह सहित जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर किया नमन

कार्यक्रम में शहीद परिवारों का सम्मान, एसएसपी शशि मोहन सिंह ने शहीद परिवारों से की आत्मीय चर्चा

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़


      21 अक्टूबर, रायगढ़ । देश की सुरक्षा और नागरिकों की सेवा में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों की स्मृति में प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में बुधवार को रक्षित केंद्र उर्दना, रायगढ़ स्थित शहीद परेड ग्राउंड में गरिमामय शहीद परेड एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष श्री सलीम निहारिया, विशिष्ट अतिथि रायगढ़ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिजीत बब्बन पठारे, वार्ड पार्षद श्री आनंद भगत तथा शहीद परिवारों के सदस्य उपस्थित रहे।

      एसएसपी शशि मोहन सिंह की उपस्थिति में शहीद परेड की कार्यवाही प्रारंभ हुई।  इस दौरान 1 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 तक देश के विभिन्न राज्यों में कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों का बलिदान देने वाले विभिन्न रैंक के 154 पुलिसकर्मियों के नामों का वाचन एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह द्वारा किया गया। शहीद परेड में दो प्लाटून शामिल रहीं, जिनमें छठवीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की एक प्लाटून तथा जिला पुलिस बल रायगढ़ एवं जिला पुलिस बल सारंगढ़ की संयुक्त प्लाटून सम्मिलित थी। प्रशिक्षु सूबेदार श्री उदय चंद कोसले ने प्लाटून कमांडर की जिम्मेदारी निभाई। परेड कमांडर के निर्देश पर शोक शस्त्र की कार्यवाही संपन्न हुई और उपस्थित जवानों ने शीश झुकाकर अमर शहीदों के अदम्य साहस एवं सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।

          कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने शहीद परिवारों के सदस्यों को शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। इसके पश्चात जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं शहीद परिवारों के सदस्यों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार परेड निष्क्रमण की कार्यवाही के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

     इस अवसर पर राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अमर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम उनके परिवारों के भविष्य को सुरक्षित करने के साथ उनकी आवश्यकताओं और समस्याओं का ध्यान रखेंगे। शहीद परिवारों के प्रति सम्मान और उनके कल्याण के लिए संवेदनशीलता के साथ निरंतर प्रयास करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

       एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि पुलिस स्मृति दिवस केवल शहीदों के बलिदान को याद करने का अवसर नहीं, बल्कि उनके परिवारों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का भी दिन है। कार्यक्रम में जिले के शहीद परिवारों को आमंत्रित कर उनसे सम्मानपूर्वक आत्मीय चर्चा की गई। इस दौरान परिवारों से उनकी समस्याएं एवं सुझाव प्राप्त हुए, जिनके शीघ्र निराकरण के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया गया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस आमजन की सेवा, सुरक्षा और सहायता के लिए सदैव तत्पर है। कार्यक्रम में शहीद परिवारों के आवागमन एवं स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई तथा सभी परिवारों को सम्मानपूर्वक उनके निवास स्थान तक पहुंचाया गया।

          कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) पुष्पेन्द्र बघेल, डीएसपी श्रीमती उन्नति ठाकुर, सीएसपी श्री राहुल उइके,  श्री उत्तम प्रताप सिंह, श्री सुशांतो बनर्जी, रक्षित निरीक्षक अमित सिंह, प्रभारी जिविशा निरीक्षक किशोर कुमार केरकेट्टा, कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक अमित तिवारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं पुलिस परिवारजन उपस्थित रहे।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

गोल्डन टेंपल में भावुक हुईं सारा अली खान, मां अमृता सिंह को याद कर छलके आंसू

आयुष्मान खुराना के साथ गुरु घर पहुंचीं एक्ट्रेस, मां को वीडियो कॉल पर दर्शन कराने की जताई थी इच्छा अमृतसर। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान...

CHHATTISGARH NEWS

गोल्डन टेंपल में भावुक हुईं सारा अली खान, मां अमृता सिंह को याद कर छलके आंसू

आयुष्मान खुराना के साथ गुरु घर पहुंचीं एक्ट्रेस, मां को वीडियो कॉल पर दर्शन कराने की जताई थी इच्छा अमृतसर। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान...

RAIGARH NEWS

CGLive BIG BREAKING : सरडेगा में वर्षों से बंद सामुदायिक शौचालय, तालाब और शिव मंदिर के आसपास गंदगी से ग्रामीण परेशान

बुनियादी सुविधा उपलब्ध होने के बावजूद उपयोग से वंचित ग्रामीण, खुले में शौच की मजबूरी; सरपंच-सचिव से जवाब मांगने की तैयारी लैलूंगा | विशेष रिपोर्ट:...