कोड़ासियां में गांधी जयंती पर ग्राम सभा का आयोजन, आदि सेवा केंद्र का हुआ शुभारंभ

कोड़ासियां में गांधी जयंती पर ग्राम सभा का आयोजन, आदि सेवा केंद्र का हुआ शुभारंभ

ग्राम पंचायत कोड़ासियां में आज ‘आदि कर्म योगी अभियान एवं गांधी जयंती के अवसर पर एक ग्राम सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शासन की दिशा-निर्देशानुसार ग्राम स्तर पर पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और सेवा भाव को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया।

इस सभा के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जिला प्रभारी अधिकारी से संवाद स्थापित किया गया, जिसमें ग्राम पंचायत कोड़ासियां द्वारा अब तक किए गए कार्यों, विकास योजनाओं एवं प्रशासनिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई

आदि सेवा केंद्र का शुभारंभ

ग्राम सभा के साथ ही आज ग्राम पंचायत में ‘आदि सेवा केंद्र’ का भी शुभारंभ किया गया। इस सेवा केंद्र का उद्देश्य ग्रामवासियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराना है। इससे ग्रामीणों को अब आवश्यक प्रमाणपत्र, आवेदन, योजनाओं की जानकारी एवं अन्य प्रशासनिक सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेंगी।

ग्राम सभा में ग्राम सभा (अध्यक्ष) गणेश राम नाग ( सरपंच) चैतमति पैंकरा, (सचिव) जयलाल पटेल (उपसरपंच) जितेंद्र बेहरा एवं (हाइ स्कूल प्रिंसीपल) मालिकचंद भारद्वाज, (वनरक्षक) धनसिंह मिंज , (छात्रावास अधीक्षक) बृजमोहन खूंटे, (हैंडपंप तकनीशियन) जितेंद्र गोण्डाने, (मितानिन) गणेशी चौहान, (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता) कुशमति नाग, (महिला समूह) अंजना यादव, (लाइनमैन) धनपाल सोनी एवं समस्त पंचगण , और ग्राम के गणमान्य नागरिक गण भी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने गांव की विभिन्न समस्याओं, उपलब्धियों और आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। ग्रामीणों को शासन की प्राथमिकताओं से अवगत कराया गया और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सुझाव भी आमंत्रित किए गए और ग्राम सभा अनुमोदान किया गया।

सभा के उपरांत महात्मा गांधी की जयंती भी पूरे श्रद्धा और समर्पण के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गांव में स्वच्छता अभियान चलाया गया और बच्चों तथा युवाओं द्वारा गांधीजी के जीवन व विचारों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। साथ ही ग्रामवासियों को स्वच्छता, ईमानदारी और सामाजिक समरसता की शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। पूरे आयोजन में ग्रामीणों की उत्साहजनक भागीदारी देखने को मिली, जिससे ग्राम पंचायत के प्रति जनविश्वास और भी मजबूत हुआ है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

शिक्षा की अलख जगा रहे पंच एकांश पटेल, बच्ची का स्कूल में कराया प्रवेश, दिलाई ड्रेस

जिला जाजगीर चापा बिर्रा। ग्राम पंचायत बिर्रा के वार्ड क्रमांक 09 के पंच एवं निर्माण एवं विकास कार्य समिति के अध्यक्ष एकांश पटेल विकास...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

अमलीपाली में पानी की समस्या हुई दूरमहिलाओं को मिली बड़ी राहत, समय की हुई बचतस्वच्छ जल से बेहतर हुआ स्वास्थ्य और जीवन स्तर

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ रायगढ़, 18 जून 2026/ विकासखंड पुसौर के ग्राम अमलीपाली, ग्राम पंचायत आमापाली में जल जीवन मिशन ने ग्रामीणों के...