spot_img
Tuesday, February 10, 2026
Tuesday, February 10, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

डाक विभाग मना रहा राष्ट्रीय डाक सप्ताह

तकनीकी नवाचार और नागरिक सशक्तिकरण को समर्पित कार्यक्रमों का हो रहा आयोजन

डाक विभाग मना रहा राष्ट्रीय डाक सप्ताह

तकनीकी नवाचार और नागरिक सशक्तिकरण को समर्पित कार्यक्रमों का हो रहा आयोजन

रायगढ़, 7 अक्टूबर 2025/ भारतीय डाक विभाग द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित राष्ट्रीय डाक सप्ताह इस वर्ष भी 10 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है। रायगढ़ डाक संभाग द्वारा इस सप्ताह के अंतर्गत डिजिटल इंडिया से आत्मनिर्भर भारत की दिशा में विभिन्न रचनात्मक और जनसेवाभावी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस वर्ष का मुख्य उद्देश्य है -जनसेवा, पारदर्शिता, तकनीकी नवाचार, वित्तीय सशक्तिकरण और नागरिक केंद्रित सेवाओं को बढ़ावा देना। सप्ताह भर चलने वाले इस आयोजन में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए कई जागरूकता कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं, शिविर और संवाद सत्र आयोजित किए जा रहे है। जिसमें पहले दिन 6 अक्टूबर को डाकघरों में नई तकनीकों पर आधारित क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। सोशल मीडिया पर टेक्नोलॉजी एनेबलमेंट से संबंधित इन्फोग्राफिक्स साझा किए गए। साथ ही, ग्राहकों एवं कर्मचारियों के अनुभवों पर आधारित विशेष वीडियो श्रृंखला भी जारी की गई। इसी तरह आज 7 अक्टूबर को वित्तीय समावेशन दिवस मनाया गया। जिसमें रायगढ़ संभाग ग्रामीण क्षेत्रों में सुकन्या समृद्धि योजना सहित अन्य डाक वित्तीय योजनाओं पर केंद्रित जनजागरूकता शिविर लगाया गया। जहां डाक चौपाल का आयोजन हुआ। वहीं प्रेरक मानवीय कहानियों और वित्तीय समावेशन से संबंधित इन्फोग्राफिक्स का प्रदर्शन किया गया।
           8 अक्टूबर को फिलेटली एवं नागरिक केंद्रित सेवाएं दिवस के रुप में मनाया जाएगा। जिसमें डाक विभाग की विरासत को दर्शाते हुए स्कूली छात्रों के लिए डाकघर भ्रमण, क्विज प्रतियोगिता, और ‘ढाई आखर’ पत्र लेखन प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। साथ ही, चयनित विद्यालयों में आधार पंजीकरण शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। इसी तरह 9 अक्टूबर विश्व डाक दिवस पर सभी डाकघरों में पोस्टर और बैनर प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी, जिससे डाक विभाग की ऐतिहासिक यात्रा और वर्तमान नवाचारों की जानकारी आमजन तक पहुंचे। साथ ही 10 अक्टूबर को समापन दिवस को ग्राहक सेवा को समर्पित किया जाएगा। इस दिन संतुष्ट ग्राहकों की सफलता की कहानियां साझा की जाएंगी। डाककर्मियों में व्यवहार सुधार और उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रेस मीटिंग एवं चर्चा सत्र आयोजित किए जाएंगे। रायगढ़ डाक संभाग ने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से डाक सेवाओं की नवीनता, पारदर्शिता और तकनीकी पहल को आम लोगों तक पहुंचाकर डाक विभाग को जनजीवन से और अधिक जोड़ा जाएगा।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

भ्रष्टाचार पर ‘मेहरबान’ तमनार सीईओ ! साहब को RTI ज्ञान नहीं या गुनाहगारों को बचाने की है बड़ी सेटिंग ?

भ्रष्टाचार पर 'मेहरबान' तमनार सीईओ ! साहब को RTI ज्ञान नहीं या गुनाहगारों को बचाने की है बड़ी सेटिंग ?जहाँ अपील भी बन जाए...
Latest
भ्रष्टाचार पर 'मेहरबान' तमनार सीईओ ! साहब को RTI ज्ञान नहीं या गुनाहगारों को बचा... 🚨 वायरल वीडियो पर सख्त एक्शन — एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर दो गुट के मारप... लैलूँगा में आधार सेंटर नियम विरुद्ध संचालन से मचा हड़कंप!

शासकीय भवन छोड़...
लैलूँगा में आधार सेंटरों पर खुली लूट!

शासकीय दर 75-125, वसूली डबल—ग्रामीण...
➡️ होटल संचालिका से ट्रेलर हड़प कर वाहन के डाला को बेचा, घरघोड़ा पुलिस ने दो आरो... श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में बजाज बाइक पर शानदार ऑफर... सुनकर दौड़े चले आए... गुरुकुल आश्रम सलखिया में गौ सेवा संगम अंतर्गत व्याख्यान के साथ जिला स्तरीय गौ वि... वीबी जी राम जी से ग्रामीण रोजगार को मिलेगी नई दिशा, बनेगा विकसित भारत
➡️ सामुदायिक पुलिसिंग को मिली नई मजबूती, एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में छा... पशु तस्करी पर सख्त प्रहार, गौवंश की तस्करी करते 03 आरोपी रंगेहाथ पकड़े गए