प्लेसमेंट कैंप 16 अक्टूबर को, 131 विभिन्न रिक्त पदों पर होगी भर्ती

spot_img

प्लेसमेंट कैंप 16 अक्टूबर को, 131 विभिन्न रिक्त पदों पर होगी भर्ती

रायगढ़, 14 अक्टूबर 2025/ निजी क्षेत्र की रिक्तियों में प्लेसमेंट को बढ़ावा देने के लिए 16 अक्टूबर को प्रातः 10.30 बजे से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायगढ़ में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कुल 131 रिक्त विभिन्न पदों पर भर्तियां की जाएगी। योग्यताधारी आवेदक समस्त मूल प्रमाण-पत्रों के साथ नियत तिथि एवं समय पर प्लेसमेंट कैम्प में शामिल हो सकते है।
           जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मे.जे.एस.डब्ल्यू लिमिटेड नहरपाली, रायगढ़ में अप्रेन्टिसशिप, मे.जैन एसोसिएट एंड इंटरप्राइसेस रायगढ़ में आईटीआई होल्डर, कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं  मैनेजर स्टाफ, मे.वास्तु निर्माण छोटे अतरमुड़ा रायगढ़ में मशीन आपरेटर, आर्किटेक्ट ड्राफ्टमेन 2 डी एवं 3 डी, कार ड्राईवर, मे.टीपीएल सर्विसेस प्रा.लि.बेगमपेट हैदराबाद कार्यक्षेत्र रायगढ़ में बेयरिंग शॉप फिटर, क्रेन ऑपरेटर, फिटर सहित अन्य विभिन्न पदों पर भर्तियां की जाएगी। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायगढ़ में संपर्क कर सकते है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

घरघोड़ा बना क्षय से सुरक्षित विकासखंड, टीबी मुक्त भारत की दिशा में रायगढ़ की उल्लेखनीय उपलब्धि

‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ के संकल्प के साथ हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने किया वर्चुअल संबोधन रायगढ़, 8 अक्टूबर 2026/...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना” के तहत लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़     रायगढ़, 08 अक्टूबर...