दीवाली से पूर्व आबकारी विभाग की दबिश, भकुर्रा के जंगल में 6000 किलोग्राम महुआ लाहन, 400 लीटर अवैध महुआ शराब एवं शराब बनाने के उपकरण नष्ट

spot_img

दीवाली से पूर्व आबकारी विभाग की दबिश, भकुर्रा के जंगल में 6000 किलोग्राम महुआ लाहन, 400 लीटर अवैध महुआ शराब एवं शराब बनाने के उपकरण नष्ट

सचिव सह आबकारी आयुक्त श्री निरंजन दास सर एवं प्रबंध संचालक CSMCL श्री ए.पी. त्रिपाठी सर के द्वारा दिए गए निर्देश के तारतम्य में जिला रायगढ़ में अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाहियां जारी हैं ।

कलेक्टर श्रीमती रानू साहू एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री रामकृष्ण मिश्रा के निर्देश पर 19/10/2022 को
शराब की अवैध बिक्री के विरूद्ध आबकारी वृत्त बरमकेला,सरिया एवं सारंगढ़ के प्रभारियों द्वारा सयुंक्त कार्रवाई की गई। भारी अमले के साथ ग्राम भकुर्रा के जंगल की सघन जाँच की गई जिसमे 6000 किलोग्राम महुआ लहन, 400 लीटर अवैध महुआ शराब एवं भारी संख्या में शराब बनाने का पात्र मिला जिसे मौके पर ही नष्टीकरण कर लावारिस प्रकरण 34/1(च ) ,34/2 एवं 59(क ) के तहत प्रकरण दर्ज की कार्यवाही की गयी।
उक्त कार्यवाही आबकारी उपनिरीक्षक कुलदीप शर्मा, अनिल बंजारे एवं विकास पाल साण्डे द्वारा की गयी, हमराह स्टाफ राजकुमार कश्यप,भेखराम पटेल, लालसिंह,ठाकुर एवं वाहन चालक मिलन साहू, अशोक पटेल एवं सुरक्षा कर्मियों का विशेष भूमिका रही । ज्ञात हो कि भकुर्रा के शराब तस्करों द्वारा पूर्व में भी आबकारी दल पर हमला किया जा चुका है , जिसके कारण इस बार काफी बड़े अमले के साथ सफल कार्यवाही की गई।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

OpenAI का बड़ा कदम: ChatGPT और Codex के जेनरेट किए टेक्स्ट में लगेगा अदृश्य वॉटरमार्क

हैदराबाद: OpenAI आने वाले हफ़्तों में यूरोपियन यूनियन (EU) में ChatGPT और Codex से बने टेक्स्ट में वॉटरमार्क जोड़ना शुरू करेगा. यह कदम EU...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS