सुशासन सप्ताह-प्रशासन गाँव की ओर ग्राम पंचायतों में चल रहे शिविर, आमजन को मिल रहा त्वरित समाधान

जिला प्रशासन और जनता के बीच विश्वास और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान

कलेक्टर ने अधिकारियों को आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान के दिए निर्देश

सुशासन सप्ताह-प्रशासन गाँव की ओर ग्राम पंचायतों में चल रहे शिविर, आमजन को मिल रहा त्वरित समाधान

जिला प्रशासन और जनता के बीच विश्वास और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान

कलेक्टर ने अधिकारियों को आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान के दिए निर्देश

रायगढ़, 24 दिसम्बर 2025। राज्य शासन के निर्देशानुसार सुशासन सप्ताह-प्रशासन गाँव की ओर के तहत जिले में 25 दिसंबर तक ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में ग्रामीण सीधे अपने आवेदन लेकर आ रहे हैं और सरकारी सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। यह पहल प्रशासन और जनता के बीच विश्वास और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शिविरों का आयोजन सुव्यवस्थित और आमजन के लिए पूरी तरह सुविधाजनक होना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य केवल शिकायतों का निवारण करना नहीं है, बल्कि ग्रामीणों तक सरकारी सेवाओं की सुलभता और प्रशासन की तत्परता को भी दिखाना है।
        उल्लेखनीय है कि  यह अभियान सिर्फ एक सरकारी कार्यक्रम नहीं है, बल्कि प्रशासन और जनता के बीच विश्वास और सहयोग की मजबूत कड़ी है। उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि इसे पूरी लगन और तत्परता के साथ संचालित करें ताकि हर नागरिक को सरकारी सेवाओं का वास्तविक लाभ मिल सके और सुशासन की भावना गांव-गांव तक फैल सके। शिविरों में नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। ग्रामीणों को अब लंबी कतारों में खड़े होने या दूरस्थ कार्यालयों तक जाने की आवश्यकता नहीं है। हर दिन बड़ी संख्या में लोग शिविर में पहुँचकर अपने आवेदन जमा करवा रहे हैं और उनका काम तुरंत निपट रहा है। इससे न केवल समय की बचत हो रही है बल्कि प्रशासन पर जनता का भरोसा भी बढ़ रहा है। प्रशासन अब हर नागरिक के दरवाजे तक पहुँच रहा है। ग्रामीणों की सहज प्रतिक्रिया, अधिकारियों की सक्रियता और त्वरित समाधान ने इस अभियान को सफल और प्रभावशाली बन रहा है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

ओ.डी. दीवान मेमोरियल स्कूल,सोठी का भव्य शुभारंभ 17 जून को

जांजगीर-चांपा।सोठी रामकली दीवान एजुकेशनल सोसायटी (चांपा) द्वारा संचालित ओ.डी. दीवान मेमोरियल स्कूल, सोठी के नवीन परिसर का भव्य उद्घाटन समारोह 17 जून 2026,...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

ग्रामीण आजीविका को मिलेगा नया आधार, आधुनिक बकरी-मुर्गी पालन मॉडल से सशक्त होंगे ग्रामीण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ 7 ग्राम पंचायतों में स्वीकृत हुए आधुनिक बकरी पालन शेडरायगढ़, 13 जून 2026/ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, पशुपालकों...