spot_img
spot_img

● लैलूंगा पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई जारी, ग्राम रूपडेगा में 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img

● लैलूंगा पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई जारी, ग्राम रूपडेगा में 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

     रायगढ़, 26 दिसंबर । थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव के नेतृत्व में लैलूंगा पुलिस द्वारा अवैध शराब पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कल दिनांक 25 दिसंबर 2025 को लैलूंगा पुलिस टीम द्वारा ग्राम भैंसगुड़ी, घटगांव, सरडेगा एवं रूपडेगा क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर मुखबीरों से जानकारी एकत्र की जा रही थी।
         इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रूपडेगा बनखेतापारा निवासी संजय कुजुर अपने घर के पास अवैध रूप से हाथ भट्ठी की बनी महुआ शराब बिक्री हेतु रखे हुए है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर दबिश दी गई, जहां एक व्यक्ति मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम संजय कुजुर पिता बान्दा कुजुर उम्र 46 वर्ष निवासी रूपडेगा बनखेतापारा थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़) बताया।
         मौके पर आरोपी के कब्जे से दो प्लास्टिक जरीकेन, प्रत्येक की क्षमता 5-5 लीटर, में कुल 10 लीटर हाथ भट्ठी की बनी महुआ शराब कीमती लगभग 1000 रुपये बरामद की गई। आरोपी द्वारा अवैध रूप से शराब रखने एवं बिक्री करने का कृत्य पाए जाने पर उसके विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिसंगत कार्रवाई की गई।
      इस कार्रवाई में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव के साथ प्रधान आरक्षक रामप्रसाद चौहान एवं आरक्षक प्रदीप कुर्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

SECL जामपाली ओपन कास्ट खदान का कंपनी सेफ्टी बोर्ड ने किया निरीक्षण, इल्युमिनेशन सर्वे से परखी प्रकाश व्यवस्था

रायगढ़, 22 अक्टूबर 2026। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के रायगढ़ क्षेत्र की जामपाली ओपन कास्ट खदान में गुरुवार को कंपनी सेफ्टी बोर्ड के...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS