spot_img
spot_img

रायगढ़ में कल होगा ‘युवा उड़ान 2026’, विकसित छत्तीसगढ़ और राष्ट्र निर्माण पर होगी चर्चा

spot_img
spot_img
spot_img

संत बाबा प्रियदर्शी राम ऑडिटोरियम में सुबह 11 बजे से आयोजन, 16 से 24 वर्ष के युवाओं को मिलेगा विचार रखने का अवसर

रायगढ़, 22 अक्टूबर 2026। युवाओं को राष्ट्र निर्माण, विकास और समसामयिक विषयों से जोड़ने के उद्देश्य से रायगढ़ में 23 अक्टूबर को ‘युवा उड़ान कार्यक्रम-2026’ का आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम संत बाबा प्रियदर्शी राम ऑडिटोरियम में सुबह 11 बजे शुरू होगा।

कार्यक्रम में ‘विकसित छत्तीसगढ़-विकसित भारत’, ‘एक देश-एक चुनाव’ और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान युवाओं को अपने विचार, सुझाव और दृष्टिकोण साझा करने का अवसर भी मिलेगा।

16 से 24 वर्ष के युवा होंगे शामिल

कार्यक्रम में 16 से 24 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों तथा कला, खेल, संस्कृति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े युवाओं को शामिल होने का अवसर मिलेगा।

आयोजन का उद्देश्य युवाओं को विकास से जुड़े विषयों पर संवाद के लिए मंच उपलब्ध कराना तथा सामाजिक और राष्ट्रीय मुद्दों पर उनकी भागीदारी को प्रोत्साहित करना है।

ऑनलाइन पंजीयन जारी

‘युवा उड़ान 2026’ में शामिल होने के इच्छुक युवा छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://yuvaayog.cg.gov.in पर जाकर पंजीयन संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इच्छुक प्रतिभागी वेबसाइट पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपना पंजीयन करा सकते हैं।

कार्यक्रम का विवरण

  • दिनांक: 23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार
  • समय: सुबह 11 बजे
  • स्थान: संत बाबा प्रियदर्शी राम ऑडिटोरियम, रायगढ़
  • आयोजक: छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग एवं जिला प्रशासन
  • आयु वर्ग: 16 से 24 वर्ष
spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

खम्हार पाकुट जलाशय बना कमाई का जरिया, मछली पालन से समिति को 7.50 लाख रुपये का शुद्ध लाभ

75 क्विंटल मछली का उत्पादन कर 10.50 लाख रुपये की आय अर्जित, 52 आदिवासी मछुआ सदस्यों को मिला आर्थिक संबल रायगढ़, 22 अक्टूबर 2026। स्थानीय...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS