spot_img
spot_img

● नारकोटिक्स एक्ट के फरार आरोपी को लैलूंगा पुलिस ने किया गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img

नारकोटिक्स एक्ट के फरार आरोपी को लैलूंगा पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

   रायगढ़, 28 दिसंबर । थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव के नेतृत्व में लैलूंगा पुलिस को नारकोटिक्स एक्ट के एक पुराने मामले के फरार आरोपी रितेश यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। आरोपी के विरुद्ध विशेष न्यायालय एनडीपीएस एक्ट, जिला रायगढ़ द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

    गिरफ्तार आरोपी रितेश यादव पिता जयराम यादव उम्र 20 वर्ष, निवासी पीठाआमा, थाना बागबहार, जिला जशपुरनगर काफी समय से फरार चल रहा था। पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी के बाद उसे कल गिरफ्तार किया गया।

क्या था पूरा मामला

     दिनांक 13 मई 2025 को लैलूंगा पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम को सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर ओडिशा से गांजा लेकर छत्तीसगढ़ में बिक्री के लिए आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने पाकरगांव के जंगल मार्ग में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान दो कारों में सवार चार तस्करों में से एक आरोपी पुरेंद्र यादव को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके तीन साथी फरार हो गए थे।

     पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी पुरेंद्र यादव ने खुलासा किया कि वह अपने साथियों रितेश यादव, युगल यादव और यदुमणि यादव के साथ मिलकर उड़ीसा से गांजा लाकर बेचने का कार्य करता था। आरोपियों द्वारा ग्लेंजा कार क्रमांक CG-14-MO-8202 एवं स्विफ्ट कार क्रमांक CG-10-AT-6949 (जिसमें फर्जी नंबर प्लेट लगी थी) का उपयोग कर तस्करी की जा रही थी।

     इस कार्रवाई में पुलिस ने 61 किलो गांजा (अनुमानित कीमत ₹6,10,000) तथा दोनों वाहनों को जब्त किया था। मामले में थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 128/2025 धारा 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था।

      फरार आरोपी रितेश यादव के विरुद्ध न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट के परिपालन में लैलूंगा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

SECL जामपाली ओपन कास्ट खदान का कंपनी सेफ्टी बोर्ड ने किया निरीक्षण, इल्युमिनेशन सर्वे से परखी प्रकाश व्यवस्था

रायगढ़, 22 अक्टूबर 2026। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के रायगढ़ क्षेत्र की जामपाली ओपन कास्ट खदान में गुरुवार को कंपनी सेफ्टी बोर्ड के...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS