spot_img
Monday, March 30, 2026
Monday, March 30, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

लैलूँगा पुलिस ने सड़क सुरक्षा माह व महिला सुरक्षा अभियान के तहत नारायणपुर में किया पुलिस जन चौपाल का आयोजन

लैलूंगा पुलिस ने सड़क सुरक्षा माह व महिला सुरक्षा अभियान के तहत नारायणपुर में किया पुलिस जन चौपाल का आयोजन

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


      रायगढ़, 3 जनवरी । देशभर में सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है, वहीं जिले सड़क सुरक्षा माह के साथ 11 दिवसीय महिला सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान भी संचालित है। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन में जागरूकता अभियान के तहत आज थाना लैलूंगा के ग्राम नारायणपुर में पुलिस जन चौपाल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम थाना प्रभारी लैलूंगा उपनिरीक्षक श्री गिरधारी साव के नेतृत्व में आयोजित हुआ।
          जन चौपाल के दौरान थाना प्रभारी द्वारा महिलाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित अधिकारों, शासन द्वारा उपलब्ध विधिक सहायता तथा महिला एवं नाबालिगों से जुड़े अपराधों पर नए कानूनों की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि वर्तमान कानूनों के तहत महिलाओं एवं नाबालिगों से जुड़े अपराधों में पीड़ितों को शीघ्र न्याय तथा दोषियों को कठोर सजा का प्रावधान है। साथ ही महिला संबंधी अपराधों में निःशुल्क विधिक सहायता एवं पीड़ित क्षतिपूर्ति राशि के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
            कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के महत्व पर प्रकाश डालते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली आकस्मिक मौतें न केवल व्यक्ति बल्कि उसके पूरे परिवार के लिए अपूरणीय क्षति होती हैं। इससे बचाव के लिए यातायात नियमों का पालन आवश्यक है। उन्होंने बिना लाइसेंस वाहन न चलाने, शराब पीकर वाहन चलाने वालों के साथ वाहन में न बैठने तथा ओवर स्पीडिंग से बचने की अपील की।
           थाना प्रभारी ने बताया कि लैलूंगा क्षेत्र के कई गांवों में महिलाओं की सक्रिय भूमिका से शराब बंदी संभव हुई है, जिससे घरेलू विवाद, झगड़ा एवं मारपीट की घटनाओं में कमी आई है। उन्होंने महिलाओं से नशा मुक्ति अभियान में आगे आने का आह्वान किया।
            इस अवसर पर मानव तस्करी को सामाजिक कुरीति बताते हुए उन्होंने ग्रामीणों को अधिक पैसे के प्रलोभन एवं बहकावे में आकर अन्य राज्यों में नौकरी के लिए न जाने की समझाइश दी। उन्होंने पूर्व के मामलों का उदाहरण देते हुए मानव तस्करी से सतर्क रहने को कहा। साथ ही गौवंश तस्करी एवं अवैध धान परिवहन पर पुलिस की कड़ी निगरानी की जानकारी देते हुए ऐसी गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया गया।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

30 मार्च 2026 Panchang: आज है चैत्र माह कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

30 मार्च 2026 को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और रविवार का दिन है। यह तिथि आज रात 02.55 बजे तक...
Latest
30 मार्च 2026 Panchang: आज है चैत्र माह कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि, जानें शुभ म... Aaj ka Rashifal 30 March 2026: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल CG : एक महीने से लापता रहने वाले पटवारी पर प्रशासन का एक्शन, तत्काल प्रभाव से कि... समाज की प्रगति ही राष्ट्र की उन्नति का आधार – मंत्री टंकराम वर्मा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इचकेला की बालिका क्रिकेट खिलाड़ियों को किया सम्मान... CM साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 132वीं कड़ी; जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ बना देश के ल... असम के तैराकों ने राज्यपाल डेका से की सौजन्य भेंट सुकमा में एक नक्सली ढेर, पोलमपल्ली के जंगल में मुठभेड़ हुई छत्तीसगढ़ के कोरिया मॉडल की देशभर में गूंज खेल सुविधाओं का विस्तार युवाओं को नई दिशा और अवसर देता है- मुख्यमंत्री विष्णु दे...