WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

आमापाली में ईशर राजा–गौरा रानी का भव्य विवाह सम्पन्न, उमड़ा जनसैलाब! गौरा-गौरी महोत्सव 2026 बना आदिवासी संस्कृति का गौरवशाली उत्सव

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

आमापाली में ईशर राजा–गौरा रानी का भव्य विवाह सम्पन्न, उमड़ा जनसैलाब! गौरा-गौरी महोत्सव 2026 बना आदिवासी संस्कृति का गौरवशाली उत्सव

लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम पंचायत आमापाली में आदिवासी परंपरा के प्रतीक ईशर राजा एवं गौरा रानी का विवाह कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम और शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। यह आयोजन गौरा-गौरी महोत्सव 2026 के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में दर्शक, दुकानदार, गौरा पार्टी के कलाकार एवं श्रद्धालु शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत आमापाली पूरी तरह उत्सवमय माहौल में नजर आया। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न इस विवाह आयोजन ने आदिवासी संस्कृति की झलक को जीवंत कर दिया। गांव के महिला, पुरुष, बाल-बच्चे सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर इस पर्व को ऐतिहासिक बना दिया।

इस पावन अवसर पर लैलूंगा जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति भगत विशेष रूप से उपस्थित रहीं। साथ ही झगरपुर क्षेत्र की बीडीसी श्रीमती कौशल्या मोहर साहू ने भी कार्यक्रम में सहभागिता कर आयोजन की गरिमा बढ़ाई। गोड समाज के वरिष्ठ सदस्य  सुखदेव सिदार की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।

ग्राम पंचायत आमापाली की सरपंच श्रीमती पूर्णिमा भुनेश्वर सिदार, ग्राम के गौटिया ललित सिंह राठिया, जोगेंद्र राठिया, ग्राम पटेल एवं भूतपूर्व सरपंच सुंदरलाल राठिया, लोचन पटेल सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पूरे कार्यक्रम में पारंपरिक गीत-संगीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। यह आयोजन आदिवासी समाज की एकता, संस्कृति और परंपरा का प्रतीक बनकर उभरा।

गौरा-गौरी महोत्सव 2026 का यह आयोजन आमापाली के लिए एक यादगार और गौरवपूर्ण पर्व साबित हुआ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

BREAKING NEWS | लैलूँगा से बड़ी खबर!NEW PULSAR 125 की धमाकेदार लॉन्चिंग!सिर्फ ₹501/- में Booking और उपहारों की बौछार!

लैलूँगा में New Pulsar 125 की लॉन्चिंग को लेकर बाइक प्रेमियों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स ने...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS