spot_img
Sunday, February 8, 2026
Sunday, February 8, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

➡️ एसएसपी शशि मोहन के निर्देशन पर अवैध शराब कारोबार पर जूटमिल पुलिस का करारा प्रहार — देशी/अंग्रेजी शराब के साथ पिकअप जब्त, आरोपी जेल रवाना

➡️ एसएसपी शशि मोहन के निर्देशन पर अवैध शराब कारोबार पर जूटमिल पुलिस का करारा प्रहार — देशी/अंग्रेजी शराब के साथ पिकअप जब्त, आरोपी जेल रवाना

आरोपी से 70 पाव देशी अंग्रेजी शराब, पिकअप वाहन समेत 3 लाख से अधिक की संपत्ति जप्त

पुसौर–कोडातराई मार्ग पर घेराबंदी कर पकड़ा गया वाहन, आबकारी एक्ट व प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई

एसएसपी का संदेश — अवैध कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को नहीं बख्शा जाएगा

      

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

     रायगढ़, 3 फरवरी । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन पर जिले में अवैध शराब पर पूर्णतः अंकुश लगाने की कड़ी में जूटमिल पुलिस ने आज मुखबिर सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से लोड एक पिकअप वाहन को पकड़ने में सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में देशी एवं अंग्रेजी शराब जप्त की गई है, वहीं आरोपी के विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उसे जेल भेजा गया है।
         प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा पुसौर–कोडातराई मार्ग पर घेराबंदी कर संदिग्ध पिकअप वाहन को रोका गया। पूछताछ पर चालक ने अपना नाम सजीत पटेल पिता बृजलाल पटेल उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम हरदी यार्ड रोडपारा थाना चन्द्रपुर जिला सक्ती बताया। वाहन की तलाशी लेने पर पिकअप के अंदर देशी प्लेन शराब 30 पाव एवं गोल्डन गोवा सुपीरियर व्हिस्की अंग्रेजी शराब 40 पाव बरामद हुई। आरोपी के पास शराब परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं पाया गया।
         पुलिस ने गवाहों के समक्ष आरोपी के कब्जे से (01) प्लेन देशी मदिरा 30 पाव, (02) गोल्डन गोवा सुपीरियर व्हिस्की 40 नग तथा (03) शराब परिवहन में प्रयुक्त सफेद रंग का पिकअप वाहन क्रमांक CG-06-GP-7520 जप्त किया, जिसकी कुल मशरूका कीमत लगभग 3 लाख 7 हजार 200 रुपये बताई गई है। आरोपी के कृत्य पर *थाना जूटमिल में आबकारी एक्ट की धारा 34-2, 59-क के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए पृथक से धारा 170 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत कार्रवाई कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
            इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जूटमिल प्रशांत राव, प्रधान आरक्षक खीरेन्द्र जलतारे तथा आरक्षक धनेश्वर उरांव एवं शशिभूषण साहू की अहम भूमिका रही।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों एवं शराब कारोबार के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि अवैध कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसी गतिविधियों पर पुलिस की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

➡️ सामुदायिक पुलिसिंग को मिली नई मजबूती, एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में छाल थाना में प्रेरणादायी नागरिकों का सम्मान➡️ अच्छे कार्यों को...

➡️ सामुदायिक पुलिसिंग को मिली नई मजबूती, एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में छाल थाना में प्रेरणादायी नागरिकों का सम्मान➡️ अच्छे कार्यों को...
Latest
➡️ सामुदायिक पुलिसिंग को मिली नई मजबूती, एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में छा... पशु तस्करी पर सख्त प्रहार, गौवंश की तस्करी करते 03 आरोपी रंगेहाथ पकड़े गए
CG BREAKING : देह व्यापार की सूचना पर CSP ने मारी रेड, मकान मालिक और संदिग्ध महि... श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में ऑफर की बरसात दोपहिया वाहन बजाज बाइक पर भारी ... BIG BREAKING : लैलूंगा में  सड़क हादसा! आमने-सामने भिड़ीं दो मोटरसाइकिलें, ... नशामुक्ति अभियान के तहत गांव–गांव पहुंची रायगढ़ पुलिस, “पुलिस जन चौपाल” के माध्य... युवा पत्रकार संघ ने एनटीपीसी को किया सम्मनित
श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में नया बजाज बाइक ऑफर अब नए फायदे, नई शुरुआत के ... 📰🚲 लैलूंगा में Shree Shyam Automobiles का भव्य ‘परिवहन मेला’ शुरू 🚲📰
💥 सेकंड ...
बिलासपुर पुलिस रेंज में पुलिस महानिरीक्षक  रामगोपाल गर्ग की परिकल्पना से अन...