spot_img
Friday, April 3, 2026
Friday, April 3, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया सम्मानित

कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया सम्मानित

रायगढ़, 3 फरवरी 2026/ राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने वाले कर्मठ शासकीय सेवकों के उत्साहवर्धन हेतु प्रारंभ की गई अभिनव पहल के अंतर्गत आज कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के लगभग एक दर्जन कर्मचारियों को उनके उल्लेखनीय कार्य, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
          कलेक्टर ने कहा कि शासन की किसी भी योजना की सफलता की वास्तविक नींव विभागीय कर्मचारी होते हैं। उनकी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और अथक परिश्रम के कारण ही शासन की मंशा के अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँच पाता है। उन्होंने कहा कि राज्य शासन का यह निरंतर प्रयास है कि कर्मचारियों के मनोबल को ऊँचा बनाए रखा जाए और उन्हें बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया जाए। इसी उद्देश्य से उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को समय-समय पर सम्मानित करने की यह पहल शुरू की गई है।

प्रत्येक माह की 01 तारीख को विभागों में होंगे सम्मान कार्यक्रम
कलेक्टर ने जिले के सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि वे शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन में जमीनी स्तर पर उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मचारियों को चिन्हित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह की 01 तारीख को संबंधित विभागों में ऐसे कर्मचारियों को सम्मानित किया जाए, जिससे कर्मचारियों में कार्य के प्रति सकारात्मक प्रतिस्पर्धा, नई ऊर्जा एवं समर्पण की भावना का विकास हो सके।

01 फरवरी 2026 से राज्य भर में लागू हुआ यह नवाचार
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा शासकीय कार्यों में पारदर्शिता, गति एवं गुणवत्ता लाने के उद्देश्य से इस विशेष नवाचार की शुरुआत 01 फरवरी 2026 से की गई है। इस व्यवस्था के अंतर्गत शासन द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं एवं कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कर्मचारियों को सम्मानित कर उनकी सेवाओं को सार्वजनिक रूप से पहचान दी जा रही है। इस अवसर पर डीएफओ रायगढ़ श्री अरविंद पीएम, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे, नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय, अपर कलेक्टर श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, श्री रवि राही, डॉ.प्रियंका वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री राकेश गोलछा, श्रीमती पूजा बंसल, डिप्टी कलेक्टर श्री धनराज मरकाम सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के ई-केवाईसी हेतु प्रशिक्षण आयोजितलैलूँगा एवं तमनार में सीएससी संचालक और आंगनबाड़ी सुपरवाइजर को दिया गया प्रशिक्षण01 अप्रैल से...

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगारायगढ़, 03 अप्रैल 2026/महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के द्वितीय चरण के ई-केवाईसी कार्य को सुचारू एवं प्रभावी ढंग से...
Latest
महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के ई-केवाईसी हेतु प्रशिक्षण आयोजित

लैलू...
घरघोड़ा की बेटी दिव्या पैंकरा बनीं एसआई,
प्रथम आगमन पर नगर में जोरदार स्वागत...
राजपुर मंडल के भाजयुमो ने सोशल मीडिया प्रभारी की नियुक्ति, युवा पत्रकार शशि सिदा... मनरेगा में बड़ा घोटाला! जेसीबी से कराई खुदाई, मजदूरों का छीना हक ‘मास्क के पीछे छिपे चेहरे’ बेनकाब 48 घंटे में डबल मर्डर केस का खुलासा खारुन नदी पर 4.81 करोड़ की पुलिया को मिली मंजूरी, गमेकेला –कुंजारा की दूरी अब हो... जन औषधि योजना गरीबों के लिए संजीवनी साबित हो रही पहल आरोग्य जशपुर अभियान: सुदूर वनांचल में स्वास्थ्य क्रांति, नवाचार और सुविधाओं से ब... महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते में वृद्धि, नई दरें 1 अप्र...